ऑस्ट्रेलिया सेना में ऐतिहासिक नियुक्ति
Australia Woman Army : ऑस्ट्रेलिया सरकार ने एक ऐतिहासिक फैसला लेते हुए पहली बार किसी महिला अधिकारी को आर्मी चीफ नियुक्त किया है। वर्तमान में जॉइंट कैपेबिलिटीज चीफ के रूप में कार्यरत सुसान कोयेल जुलाई से सेना की कमान संभालेंगी।
प्रधानमंत्री की घोषणा
इस फैसले की घोषणा ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने की। सुसान कोयेल वर्तमान आर्मी चीफ लेफ्टिनेंट जनरल साइमन एंड्रयू स्टुअर्ट की जगह लेंगी।
महिलाओं को बढ़ावा
सरकार का कहना है कि सेना में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। हाल के वर्षों में सेना में लैंगिक भेदभाव और उत्पीड़न के आरोपों के बीच यह निर्णय महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
अन्य पढ़े: एशियन बैडमिंटन चैंपियनशिप: आयुष शेट्टी ने सिल्वर जीतकर रचा इतिहास
ऐतिहासिक पल
रक्षा मंत्री रिचर्ड ने इस नियुक्ति को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने (Australia Woman Army) कहा कि यह सेना में कार्यरत और भविष्य में सेना में शामिल होने वाली महिलाओं के लिए प्रेरणा बनेगा।
कोयेल का सैन्य करियर
सुसान कोयेल की उम्र 55 वर्ष है और उन्होंने 1987 में ऑस्ट्रेलियाई सेना में प्रवेश किया था। उन्होंने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण नेतृत्व भूमिकाएँ निभाई हैं। वर्तमान में ऑस्ट्रेलिया की सेना में लगभग 21 प्रतिशत महिलाएँ हैं और 2030 तक इसे 25 प्रतिशत तक बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :