कीव। रूस-यूक्रेन युद्ध एक बार फिर अत्यंत विनाशकारी मोड़ पर पहुंच गया है। रूस ने इस साल के सबसे बड़े हमलों में से एक को अंजाम देते हुए यूक्रेन के विभिन्न शहरों पर ड्रोन और मिसाइलो (Drone Missile) की भीषण बारिश कर दी है। इस ताजा हमले में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक बच्चा भी शामिल है, जबकि 100 से अधिक लोग घायल हुए हैं।
रिकॉर्ड संख्या में ड्रोन और मिसाइलें
यूक्रेन की वायुसेना (Airforce) के अनुसार, रूस ने पिछले 24 घंटों में 659 ड्रोन और 44 मिसाइलें दागीं, जो इस साल के सबसे बड़े हमलों में गिनी जा रही हैं।
कई शहरों को बनाया निशाना
यह हमला मुख्य रूप से नागरिक ठिकानों और बुनियादी ढांचे को निशाना बनाकर किया गया। कीव, खारकीव, ओडेसा, ड्निप्रो और जापोरिज्जिया जैसे शहर इस हमले से बुरी तरह प्रभावित हुए।
छात्रों और नागरिकों में दहशत
ओडेसा में नेशनल म्यूजिक अकादमी के हॉस्टल पर हमले के बाद वहां रह रहे छात्रों में हड़कंप मच गया। पांच छात्र घायल हुए, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया।
यूक्रेन ने बताया ‘आतंकी कार्रवाई’
यूक्रेन के विदेश मंत्री आंद्रेई सिबीहा ने इस हमले को आतंकी कार्रवाई करार देते हुए कहा कि रूस जानबूझकर रिहायशी इलाकों को निशाना बना रहा है।
जेलेंस्की की कड़ी प्रतिक्रिया
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की (Baladimir Jelensky) ने हमले की निंदा करते हुए कहा कि रूस केवल जंग के रास्ते पर चल रहा है और उस पर लगे प्रतिबंधों में ढील नहीं दी जानी चाहिए।
युद्धविराम की कोशिशें नाकाम
यह हमला उस समय हुआ जब ईस्टर के मौके पर घोषित 32 घंटे का युद्धविराम कुछ ही देर में टूट गया। इससे साफ है कि शांति प्रयास फिलहाल विफल हो रहे हैं।
अन्य पढ़े: National- ट्रंप ने तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली का उपराज्यपाल बनने पर दी बधाई
अंतरराष्ट्रीय समर्थन की कोशिश
इसी बीच, जेलेंस्की अंतरराष्ट्रीय समर्थन जुटाने के लिए इटली के दौरे पर हैं, जहां उन्होंने सुरक्षा और रक्षा सहयोग को लेकर महत्वपूर्ण बैठकें की हैं। इस भीषण हमले के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव और अधिक बढ़ गया है और हालात लगातार गंभीर बने हुए हैं।
Read More :