वाशिंगटन। Iran के एक गर्ल्स स्कूल पर हुए कथित अमेरिकी हमले को लेकर अमेरिका में ही तीखी बहस शुरू हो गई है। इस हमले में करीब 175 छात्राओं की मौत होने की खबर के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी कड़ी आलोचना हुई है। अब अमेरिकी सांसदों ने सवाल उठाया है कि क्या इस हमले में लक्ष्य चुनने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तकनीक का इस्तेमाल किया गया था। अमेरिकी कांग्रेस के डेमोक्रेटिक सीनेटरों ने इस मामले में (Pentagon) से जवाब मांगा है और पूरे मामले की विस्तृत जांच की मांग की है।
ऑपरेशन ‘एपिक फ्यूरी’ के दौरान हुआ हमला
रिपोर्ट्स के अनुसार 28 फरवरी को (Minab) शहर में अमेरिकी सैन्य अभियान ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के दौरान यह हमला हुआ था। बताया गया कि इस दौरान शाजारेह तैय्येबेह गर्ल्स एलिमेंट्री स्कूल को निशाना बनाया गया, जहां उस समय बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद थीं। इस हमले में कम से कम 175 लोगों की मौत और करीब 100 बच्चों व स्टाफ के घायल होने की बात सामने आई है। घटना के बाद दुनिया भर में इसकी आलोचना हुई और इसे मानवता के खिलाफ बताया गया।
अमेरिकी सांसदों ने मांगी विस्तृत जानकारी
न्यू मैक्सिको के प्रतिनिधि Gabe Vasquez ने अमेरिकी रक्षा मंत्री (Pete Hegseth) को पत्र लिखकर इस मामले में विस्तृत जानकारी मांगी है। उन्होंने पूछा है कि अमेरिकी सेना नागरिकों को नुकसान से बचाने और ऐसी घटनाओं के बाद प्रतिक्रिया देने के लिए कौन-कौन से कदम उठा रही है। सांसदों ने यह भी कहा कि किसी भी परिस्थिति में नागरिकों और नागरिक ढांचों को निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए।
120 से ज्यादा सांसदों ने भी उठाए सवाल
Jason Crow के नेतृत्व में 120 से अधिक डेमोक्रेटिक सांसदों ने भी Pentagon से इस हमले और युद्ध के दौरान नागरिकों की मौतों पर जवाब मांगा है। सांसदों ने मांग की है कि स्कूल पर हुए हमले और अन्य नागरिक हताहतों से जुड़े मामलों की जांच पूरी होने के बाद उसकी रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए।
वरिष्ठ सीनेटरों ने की कड़ी निंदा
कई वरिष्ठ अमेरिकी सीनेटरों ने भी इस घटना की कड़ी निंदा की है। इनमें Mark Warner, Brian Schatz, Patty Murray, Jeanne Shaheen, Jack Reed और Chris Coons शामिल हैं। इन सीनेटरों ने कहा कि किसी भी परिस्थिति में स्कूल के बच्चों की हत्या बेहद भयावह और अस्वीकार्य है।
अन्य पढ़े: National- वीजा नियमों में ढील, तय समय से ज्यादा रुकने पर नहीं लगेगा जुर्माना
एआई के इस्तेमाल को लेकर भी उठे सवाल
सीनेटरों ने अपने पत्र में यह भी पूछा है कि हमले के दौरान लक्ष्य चुनने की प्रक्रिया क्या थी और नागरिकों को होने वाले संभावित नुकसान का आकलन कैसे किया गया था। इसके साथ ही यह सवाल भी उठाया गया है कि क्या लक्ष्य तय करने में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तकनीक का इस्तेमाल किया गया था। सांसदों का कहना है कि अगर ऐसा हुआ है तो इसकी पूरी जांच और पारदर्शिता बेहद जरूरी है।
Read More :