India public holidays : सरकारी हो या निजी क्षेत्र के कर्मचारी, छुट्टियाँ केवल आराम के लिए नहीं होतीं, बल्कि नए उत्साह के साथ काम शुरू करने का मौका भी देती हैं। दुनिया के अलग-अलग देशों में छुट्टियों की संख्या उनकी संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और राष्ट्रीय महत्व के अनुसार अलग-अलग होती है। इसी क्रम में भारत का दुनिया में सबसे ज्यादा सरकारी छुट्टियाँ वाला देश होना खास बात है।
भारत अपनी सांस्कृतिक विविधता के लिए जाना जाता है। राष्ट्रीय अवकाश, गजटेड छुट्टियाँ, प्रतिबंधित अवकाश, धार्मिक और क्षेत्रीय त्योहारों को मिलाकर (India public holidays) भारत में सालभर में लगभग 42 छुट्टियाँ होती हैं। यहां सभी धर्मों के त्योहारों को महत्व दिया जाता है, जो “विविधता में एकता” का प्रतीक है। इसके अलावा संघीय व्यवस्था के कारण राज्य सरकारें भी अपनी जरूरत के अनुसार अतिरिक्त छुट्टियाँ घोषित कर सकती हैं, जिससे कुल संख्या बढ़ जाती है।
Read also : Odisha : गुब्बारा फुलाते समय सांस की नली में फंसा, मासूम की मौत
भारत के बाद नेपाल दूसरे स्थान पर है, जहां करीब 35 छुट्टियाँ होती हैं। यहां हिंदू और बौद्ध परंपराओं से जुड़े कई त्योहार मनाए जाते हैं। तीसरे स्थान पर ईरान है, जहां लगभग 26 छुट्टियाँ हैं, जिनमें अधिकतर इस्लामिक कैलेंडर और नवरोज़ से जुड़ी होती हैं। म्यांमार में भी करीब 26 छुट्टियाँ होती हैं, खासतौर पर बौद्ध त्योहारों और वाटर फेस्टिवल को लेकर।
पड़ोसी देश श्रीलंका में सालभर में लगभग 25 छुट्टियाँ होती हैं। पूर्णिमा के दिन (पोया डे) और धार्मिक त्योहार वहां खास महत्व रखते हैं।
इसके विपरीत कई विकसित देशों में छुट्टियाँ काफी कम होती हैं। ब्रिटेन में केवल 10 छुट्टियाँ, नीदरलैंड्स और सर्बिया में 9, मैक्सिको में 8 और वियतनाम में सबसे कम, सिर्फ 6 सरकारी छुट्टियाँ होती हैं।
इन आंकड़ों से साफ है कि एशियाई देशों में सांस्कृतिक और धार्मिक कारणों से छुट्टियाँ ज्यादा होती हैं, जबकि पश्चिमी देशों में कामकाज की संस्कृति को प्राथमिकता देने के कारण छुट्टियाँ कम रहती हैं।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :