इस्लामाबाद,। पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान के दरिग्वान इलाके में स्थित नेशनल रिफाइनरी लिमिटेड (National Refinery Limited) के प्लांट पर अज्ञात हथियारबंद हमलावरों ने हमला कर दिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। कंपनी के मुताबिक बंदूकधारियों ने अचानक रिफाइनरी परिसर पर फायरिंग शुरू कर दी। उस समय साइट पर मौजूद कर्मचारियों में दहशत फैल गई और कई लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करना पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे और पूरे इलाके को घेर लिया। सुरक्षा एजेंसियों (Sequrity Agencies) ने तुरंत क्लियरेंस ऑपरेशन शुरू किया, जिसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। फिलहाल किसी भी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
सुरक्षा बलों का ऑपरेशन, हमलावर फरार
मीडिया रिपोर्ट (Media Report) के मुताबिक रिफाइनरी प्रबंधन ने बताया कि एहतियात के तौर पर कुछ समय के लिए ऑपरेशन रोक दिए गए थे। इमरजेंसी प्रोटोकॉल लागू करते हुए कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की गई। नुकसान सीमित बताया जा रहा है, लेकिन विस्तृत जांच अभी जारी है। स्थानीय प्रशासन और कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने पूरे क्षेत्र को सील कर दिया है और हमलावरों की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही अन्य तेल और गैस प्रतिष्ठानों की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। यह हमला ऐसे समय हुआ है जब पाकिस्तान पहले से ही सुरक्षा चुनौतियों से जूझ रहा है, खासकर बलूचिस्तान जैसे संवेदनशील इलाकों में।
अन्य पढ़े: Apple new CEO : एप्पल का नया सीईओ जॉन टर्नस
सुरक्षा और निवेश पर असर की आशंका
विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के हमले न सिर्फ सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हैं, बल्कि विदेशी निवेशकों के भरोसे को भी प्रभावित कर सकते हैं। इससे पहले भी पाकिस्तान की रिफाइनरी और ऊर्जा क्षेत्र पर असर पड़ा था। अटॉक रिफाइनरी लिमिटेड को हाल ही में अपने ऑपरेशन रोकने पड़े थे, जब इस्लामाबाद में संभावित शांति वार्ता के चलते सुरक्षा कारणों से सड़कों को बंद कर दिया था। इससे कच्चे तेल की सप्लाई और प्रोडक्ट की डिलीवरी पर सीधा असर पड़ा था। वहीं, अमेरिका-ईरान तनाव और होर्मुज के आसपास की नाकेबंदी ने भी पूरे क्षेत्र के ऊर्जा व्यापार पर दबाव बढ़ा दिया है।
Read More :