Donald Trump news : अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump की हालिया टिप्पणियां अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गई हैं। कैबिनेट नियुक्तियों पर बात करते हुए ट्रंप ने इंटीरियर सेक्रेटरी के रूप में डग बर्गम की नियुक्ति को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया। उन्होंने कहा कि बर्गम की पत्नी कैथरीन को देखकर ही उन्होंने उन्हें यह पद देने का फैसला किया।
एक आधिकारिक कार्यक्रम के दौरान ट्रंप ने बताया कि चुनाव प्रचार के समय उन्होंने बर्गम दंपति का घुड़सवारी वाला वीडियो देखा था। उस वीडियो में कैथरीन काफी आकर्षक लगीं, जिसके बाद उन्होंने उनके बारे में जानकारी ली और तभी बर्गम को अपनी टीम में शामिल करने का मन बना लिया। यह टिप्पणी उन्होंने खुद बर्गम और उनकी पत्नी की मौजूदगी में की, जिससे विवाद और गहरा गया।
अन्य पढ़े: USA- डोनाल्ड ट्रंप की धमकी, नूरी अल-मलिकी प्रधानमंत्री बने तो इराक को तबाह कर देंगे
राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि डग बर्गम एक (Donald Trump news) अनुभवी नेता हैं और नॉर्थ डकोटा के दो बार गवर्नर रह चुके हैं। ऐसे में उनकी काबिलियत को नजरअंदाज कर सिर्फ पत्नी की खूबसूरती के आधार पर नियुक्ति की बात करना गलत संदेश देता है। आलोचकों का मानना है कि यह बयान न केवल महिलाओं को लेकर असंवेदनशील है, बल्कि एक संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति की सोच पर भी सवाल खड़े करता है।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :