Fighter jet : F-35 फाइटर जेट नहीं खरीदेगा भारत

Read Time:  1 min
Fighter jet
Fighter jet
FONT SIZE
GET APP

देश में उत्पादन की शर्त पर डील चाहता है

अमेरिका ने 25% टैरिफ लगाया था

नई दिल्ली। भारत ने अमेरिकी अधिकारियों को बता दिया है कि उसकी F-35 स्टील्थ फाइटर जेट(Fighter jet) खरीदने में दिलचस्पी नहीं है।

ब्लूमबर्ग ने अपनी एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से ये जानकारी दी है। F-35 अमेरिका(America) का 5वीं जेनरेशन का लड़ाकू विमान है। इसे लॉकहीड मार्टिन कंपनी ने डेवलप किया है।

रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि मोदी सरकार निकट भविष्य में अमेरिका के साथ कोई बड़ा रक्षा सौदा नहीं चाहती। सरकार रक्षा उपकरण बनाने वाली साझेदारी में ज्यादा दिलचस्पी रखती है

यानी, भारत टेक्नोलॉजी ट्रांसफर और देश में उत्पादन की शर्त पर डिफेंस डील चाहता है।

इस साल फरवरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्हाइट हाउस दौरे के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत को फाइटर जेट बेचने की पेशकश की थी।

इसके बाद अप्रैल में भारत दौरे पर आए अमेरिका के उप राष्ट्रपति जेडी वेंस ने भी भारत को F-35 खरीदने का ऑफर दिया था।

टैरिफ का जवाब देने के रास्ते तलाश रही सरकार

रिपोर्ट के मुताबिक ट्रम्प के टैरिफ की घोषणा से भारत सरकार के अधिकारी निराश थे। भारत सरकार 25% टैरिफ के फैसले का जवाब देने के लिए विकल्प तलाश रही है। हालांकि, भारत सरकार तुरंत कोई जवाबी कार्रवाई नहीं करेगी।

7 अगस्त से भारतीय सामानों पर 25% टैरिफ लगेगा

भारत से अमेरिका भेजे जाने वाले सामानों पर 7 अगस्त से 25% लगेगा। व्हाइट हाउस ने 1 अगस्त की डेडलाइन खत्म होने से ठीक पहले ही इसका ऐलान किया।

कस्टम्स और बॉर्डर प्रोटेक्शन को नए शुल्क वसूलने के लिए जरूरी बदलाव करने का समय मिल सके, इस कारण टैरिफ डेडलाइन को बढ़ाया गया है।

ट्रम्प ने भारत और रूस को डेड इकोनॉमी बताया था

भारत पर 25% टैरिफ लगाने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत और रूस को डेड इकोनॉमी बताया। उन्होंने कहा- भारत और रूस अपनी अर्थव्यवस्था को साथ ले डूबें, मुझे क्या। इसके जवाब में रूस के पूर्व राष्ट्रपति मेदवेदेव ने कहा अमेरिकी राष्ट्रपति घबरा गए हैं।

फाइटर जेट क्या होते हैं?

फाइटर जेट्स तेज गति से उड़ने वाले लड़ाकू विमान हैं, जिनका उपयोग हवाई क्षेत्र की रक्षा करने और दुश्मन के ठिकानों पर हमला करने के लिए किया जाता है।

भारत के पास कौन से प्रमुख फाइटर जेट हैं?

भारत के पास राफेल, सुखोई-30 एमकेआई, मिग-29 और स्वदेशी रूप से विकसित तेजस जैसे प्रमुख फाइटर जेट हैं।

पांचवीं पीढ़ी के फाइटर जेट्स की क्या विशेषता होती है?

पांचवीं पीढ़ी के फाइटर जेट्स स्टील्थ तकनीक, उन्नत सेंसर, नेटवर्किंग क्षमता और सुपरक्रूज जैसी सुविधाओं से लैस होते हैं, जिससे वे रडार की पकड़ से बच सकते हैं।

अन्य पढें : One Child Policy ने चीन को बनाया बूढ़ा देश, अब सरकार लाई नया प्लान

Dhanarekha

लेखक परिचय

Dhanarekha

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।