Britain: भारत के समर्थन में खड़े हुए ब्रिटेन के पूर्व पीएम ऋषि सुनक

Read Time:  1 min
FONT SIZE
GET APP

भारत की सेनाओं ने पाकिस्तान और इसके कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर के भीतर स्थित आतंकी ठिकानों पर मिसाइल से हमला किया है। इस मामले में ब्रिटेन के पूर्व पीएम ऋषि सुनक भारत के समर्थन में खड़े हुए है।

भारत में बीते महीने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला ले लिया है। भारत के सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में स्थित आतंकी ठिकानों पर मिसाइल स्ट्राइक किया है। इस हमले में 100 के करीब आतंकियों के मारे जाने की खबर सामने आ रही है। भारतीय सेना ने इस अभियान को ऑपरेशन सिंदूर नाम दिया है। पूरी दुनिया से भारत के इस एक्शन पर बयान सामने आ रहे हैं। अब ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने भी इस मामले में भारत का साथ दिया है।

क्या बोले ऋषि सुनक?

ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने कहा- “किसी भी देश को किसी दूसरे देश द्वारा नियंत्रित भूमि से उसके खिलाफ किए जाने वाले आतंकवादी हमलों को स्वीकार नहीं करना चाहिए। भारत द्वारा आतंकवादी ढाँचे पर हमला करना उचित है। आतंकवादियों को किसी भी तरह की छूट नहीं दी जा सकती।”

सुनक ने की थी आतंकी हमले की निंदा

  • इससे पहले ऋषि सुनक ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले की भी कड़ी निंदा की थी।
  • ऋषि सुनक ने लिखा था- “पहलगाम में हुए बर्बर हमले ने नवविवाहितों, बच्चों और खुशियां मनाने वाले परिवारों की जिंदगी छीन ली है।
  • उनके लिए हमारा दिल टूट गया है।
  • ब्रिटेन शोक मनाने वालों के दुख और एकजुटता में साथ खड़ा है।
  • आतंक कभी नहीं जीतेगा।
  • हम भारत के साथ इस घटना पर शोक मना रहे हैं।”

पूर्व गृह मंत्री भी भारत के साथ

  • ऋषि सुनक के अलावा ब्रिटेन की पूर्व गृह मंत्री प्रीति पटेल ने भी भारत का साथ दिया है।
  • प्रीति पटेल ने ब्रिटेन की संसद में साफ तौर पर कह दिया है।
  • भारत को आत्मरक्षा के लिए कार्रवाई का पूरी तरह से अधिकार है।

प्रीति पटेल ने हाउस ऑफ कॉमन्स में पहलगाम में हुई क्रूरता के पीड़ित लोगों के प्रति अपनी संवेदना दोहराई और कहा कि ब्रिटेन को आतंकवादी खतरों से निपटने के लिए भारत में अपने मित्रों के साथ मिलकर काम करना चाहिए।

Read: More : PM Modi :ने 51,000 से अधिक नई सरकारी भर्तियों के नियुक्ति पत्र सौंपे।


digital

लेखक परिचय

digital

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।