पाकिस्तान पर नए आरोप
Pakistan Iran relations : अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान पर नए आरोप सामने आए हैं। दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तान ने ईरानी सैन्य विमानों को गुप्त रूप से शरण दी है। अंतरराष्ट्रीय मंच पर अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे पाकिस्तान पर पर्दे के पीछे ईरान की मदद करने के आरोप लग रहे हैं। अमेरिकी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, ईरान के कुछ सैन्य विमानों को रावलपिंडी के पास स्थित नूर खान एयरबेस में रखा गया था। रिपोर्टों में दावा किया गया कि इनमें ईरान एयरफोर्स का आरसी-130 निगरानी विमान भी शामिल था।
अमेरिका में बढ़ी चर्चा
विश्लेषकों का मानना है कि ईरान ने अमेरिकी हमलों से अपने सैन्य संसाधनों को सुरक्षित रखने के लिए यह कदम उठाया होगा। तनावपूर्ण माहौल में ईरान द्वारा अपने महत्वपूर्ण विमानों को दूसरे देशों में भेजने की रणनीति अपनाने की संभावना जताई जा रही है। इन खबरों पर अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यदि ये दावे सही साबित होते हैं तो पाकिस्तान को मध्यस्थ मानने की नीति पर फिर से विचार करना होगा। इस मुद्दे ने अमेरिकी राजनीतिक हलकों में भी बहस छेड़ दी है।
अन्य पढें: सोने-चांदी की कीमतों में भारी उछाल: चांदी ₹2.56 लाख के पार
पाकिस्तान ने आरोपों को नकारा
हालांकि पाकिस्तान ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया है। पाकिस्तान के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा (Pakistan Iran relations) कि नूर खान एयरबेस घनी आबादी वाले इलाके में स्थित है और वहां विदेशी सैन्य विमानों को गुप्त रूप से छिपाना संभव नहीं है। इसी दौरान यह खबर भी सामने आई कि ईरान ने कुछ नागरिक विमानों को अफगानिस्तान भेजा है। अमेरिका के साथ रिश्ते बनाए रखते हुए ईरान और चीन से भी संबंध मजबूत रखने की पाकिस्तान की नीति पर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि अब तक नहीं हो सकी है।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :