తెలుగు | Epaper

Trinidad : आपके लिए सरयू व महाकुंभ संगम का पानी लाया हूं : मोदी

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Trinidad  : आपके लिए सरयू व महाकुंभ संगम का पानी लाया हूं : मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने त्रिनिदाद और टोबैगो (Trinidad and Tobago) में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री कमला बिसेसर को बिहार (Bihar) की बेटी बताया। उन्होंने बिसेसर को महाकुंभ और सरयू नदी का पवित्र जल तथा अयोध्या के राम मंदिर (Ram Temple) की प्रतिकृति भेंट की। मोदी ने बिसेसर के बिहार से रिश्ते को याद करते हुए उनसे इस जल को त्रिनिदाद की गंगा धारा में अर्पित करने का आग्रह किया।

त्रिनिदाद और टोबैगो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने त्रिनिदाद और टोबैगो में गुरुवार को भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने त्रिनिदाद और टोबैगो की प्रधानमंत्री कमला बिसेसर को बिहार की बेटी कहा। इसके साथ ही पीएम ने उन्हें एक खास तोहफा दिया। यह तोहफा महाकुंभ के संगम और सरयू नदी का पवित्र जल और अयोध्या के राम मंदिर की खूबसूरत प्रतिकृति थी।

पीएम मोदी ने पीएम कमला बिसेसर के बिहार से रिश्ते को याद किया और उनसे गुजारिश की कि वह महाकुंभ और सरयू नदी के पवित्र जल को त्रिनिदाद की गंगा धारा में अर्पित करें।

बिहार की बेटी है प्रधानमंत्री कमला

पीएम मोदी ने कहा, “त्रिनिदाद और टोबैगो की प्रधानमंत्री कमला बिसेसर के पूर्वज बिहार के बक्सर में रहा करते थे। कमला जी खुद वहां का दौरा कर चुकी हैं। लोग उन्हें बिहार की बेटी मानते हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “इस साल की शुरुआत में दुनिया का सबसे बड़ा आध्यात्मिक मेला महाकुंभ हुआ। मुझे यह गर्व हासिल है कि मैं महाकुंभ का पवित्र जल अपने साथ लाया हूं। मैं कमला जी से गुजारिश करता हूं कि वह सरयू नदी और महाकुंभ के इस पवित्र जल को यहां की गंगा धारा में अर्पित करें।”

पीएम मोदी के ऐतिहासिक दौरा

पीएम नरेंद्र मोदी पहली बार आधिकारिक दौरे पर त्रिनिदाद और टोबैगो पहुंचे है। पियारको इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उनका शानदार स्वागत हुआ। पीएम कमला बिसेसर, 38 मंत्री और चार सांसदों ने पीएम मोदी का गार्ड ऑफ ऑनर के साथ स्वागत किया। यह दौरा इसलिए भी खास है क्योंकि 1999 के बाद किसी पीएम मोदी का त्रिनिदाद का पहला द्विपक्षीय दौरा है। यह दौरा कमला परसाद-बिसेसर के न्योते पर हुआ है।

Read more : पीएम मोदी को पत्ते पर परोसा गया दाल, चावल व सब्जी! 

Jammu- ईरान में संकट में कश्मीरी छात्र, अभिभावकों ने सुरक्षित वापसी की लगाई गुहार

Jammu- ईरान में संकट में कश्मीरी छात्र, अभिभावकों ने सुरक्षित वापसी की लगाई गुहार

Israel VS Iran War- सऊदी अरब में मिसाइल हमला, भारतीय समेत दो की मौत; 12 घायल

Israel VS Iran War- सऊदी अरब में मिसाइल हमला, भारतीय समेत दो की मौत; 12 घायल

UAE- दुबई के मरीना टॉवर के पास 90 मंजिला बिल्डिंग में लगी आग, चारों ओर धुआं

UAE- दुबई के मरीना टॉवर के पास 90 मंजिला बिल्डिंग में लगी आग, चारों ओर धुआं

USA- ट्रंप बोले- बच्चियों के स्कूल पर बमबारी में अमेरिका का हाथ नहीं

USA- ट्रंप बोले- बच्चियों के स्कूल पर बमबारी में अमेरिका का हाथ नहीं

USA- एआई सिस्टम के उपयोग पर सरकार का नियंत्रण, वैध इस्तेमाल के लिए अनुमति जरूरी

USA- एआई सिस्टम के उपयोग पर सरकार का नियंत्रण, वैध इस्तेमाल के लिए अनुमति जरूरी

Iran War- ईरान की तेल व्यवस्था पर बड़ा वार, रिफाइनरियों पर हमले से दहला तेहरान

Iran War- ईरान की तेल व्यवस्था पर बड़ा वार, रिफाइनरियों पर हमले से दहला तेहरान

4 बार PM रहे ओली को हराया, रैपर बना नेता

4 बार PM रहे ओली को हराया, रैपर बना नेता

भारत को झटका, रूस ने तेल कीमत बढ़ाई, क्या होगा असर?

भारत को झटका, रूस ने तेल कीमत बढ़ाई, क्या होगा असर?

दुबई में सस्ता सोना, युद्ध के कारण बड़ी छूट?

दुबई में सस्ता सोना, युद्ध के कारण बड़ी छूट?

युद्ध का डर, नहाने के लिए ऐप देख रहे इजरायली

युद्ध का डर, नहाने के लिए ऐप देख रहे इजरायली

ईरान की माफी के बाद भी जारी हमले

ईरान की माफी के बाद भी जारी हमले

बालेन शाह की पार्टी की प्रचंड लहर

बालेन शाह की पार्टी की प्रचंड लहर

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870