अमेरिका में इस हफ्ते मौसम खतरनाक मोड़ लेने जा रहा है। अप्रैल के महीने में ही जून-जुलाई जैसी भीषण गर्मी पड़ने की चेतावनी दी गई है। मिड-अटलांटिक (Mid Atlantik) से लेकर दक्षिण-पूर्वी इलाकों तक तापमान 90 डिग्री फारेनहाइट (करीब 32°C) के पार जाने का अनुमान है, जिससे लाखों नहीं बल्कि करोड़ों लोग प्रभावित हो सकते हैं।
अप्रैल में ही हीटवेव का हमला
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, यह असामान्य गर्मी सामान्य नहीं है। हीट डोम (Heat Dom) जैसी स्थिति बनने के कारण तापमान तेजी से बढ़ रहा है। आमतौर पर जून-जुलाई में पड़ने वाली गर्मी इस बार अप्रैल में ही देखने को मिल रही है, जिससे लोगों की दिनचर्या बुरी तरह प्रभावित हो सकती है।
सूखे का संकट होगा और गहरा
रिपोर्ट्स के अनुसार, यह मौसम पैटर्न दक्षिण और पूर्वी अमेरिका के उन इलाकों में ज्यादा खतरनाक साबित होगा, जहां पहले से सूखे की स्थिति बनी हुई है। आने वाले दो हफ्तों में बहुत कम बारिश (Rain) की संभावना है, जिससे जल संकट और गंभीर हो सकता है।
जलवायु परिवर्तन से जुड़ी चेतावनी
वैज्ञानिकों ने इस असामान्य गर्मी को जलवायु परिवर्तन से जोड़कर देखा है। Berkeley Earth के वैज्ञानिक रॉबर्ट रोहडे के मुताबिक, यह स्थिति अब तक के सबसे गर्म मार्च के बाद आई है, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड और चिंता का विषय है।
वाशिंगटन समेत कई शहरों में बढ़ेगा असर
इस हफ्ते वाशिंगटन डी.सी. समेत कई बड़े शहरों में लोग असामान्य गर्मी का सामना करेंगे। यहां का तापमान आमतौर पर जून-जुलाई जैसा महसूस होगा, जिससे जनजीवन पर व्यापक असर पड़ेगा।
टूट सकते हैं पुराने रिकॉर्ड
इतिहास में दर्ज आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल में सबसे ज्यादा तापमान 95°F वर्ष 2002 में रिकॉर्ड किया गया था। इस हफ्ते यह रिकॉर्ड टूटने की संभावना जताई जा रही है। वहीं बाल्टीमोर में भी 1960 में बना 94°F का रिकॉर्ड खतरे में है।
Read also : WB Elections- बंगाल में 11 IPS अधिकारियों का तबादला, कोलकाता पुलिस में नई जिम्मेदारी तय
हफ्ते के बीच में चरम पर पहुंचेगी गर्मी
मंगलवार से गर्मी और तेज होगी और पूर्वी हिस्सों में फैलती जाएगी। बुधवार और गुरुवार को तापमान 90°F के निचले से मध्य स्तर तक पहुंच सकता है, जो इस सीजन के लिए बेहद असामान्य है।
Read More :