జైశంకర్, రూబియో భేటీ..ట్రేడ్​ డీల్​పై హర్షం ఫెడ్ ఛైర్మన్‌గా కెవిన్ వార్ష్.. గ్లోబల్ మార్కెట్లలో ప్రకంపనలు H-1B వీసా షాక్, లక్ష డాలర్ల ఫీజు ఘోర విమాన ప్రమాదం..15 దుర్మరణం కొత్త H-1B వీసా దరఖాస్తులను నిలిపివేసిన టెక్సాస్ 16 వేల మంది ఉద్యోగులకు లేఆప్స్ USలో మంచు తుఫాన్.. 29 మంది మృతి పెళ్లి వేడుకలో ఆత్మాహుతి దాడి ఇరాన్ వైపు భారీగా యుద్ధ నౌకలు చంద్రుడిపై హోటల్ ‘ఎప్‌స్టీన్’ ప్రకంపనలు ట్రంప్‌కు విజ్ఞప్తి చేసి యువకుడి ఆత్మహత్య జైశంకర్, రూబియో భేటీ..ట్రేడ్​ డీల్​పై హర్షం ఫెడ్ ఛైర్మన్‌గా కెవిన్ వార్ష్.. గ్లోబల్ మార్కెట్లలో ప్రకంపనలు H-1B వీసా షాక్, లక్ష డాలర్ల ఫీజు ఘోర విమాన ప్రమాదం..15 దుర్మరణం కొత్త H-1B వీసా దరఖాస్తులను నిలిపివేసిన టెక్సాస్ 16 వేల మంది ఉద్యోగులకు లేఆప్స్ USలో మంచు తుఫాన్.. 29 మంది మృతి పెళ్లి వేడుకలో ఆత్మాహుతి దాడి ఇరాన్ వైపు భారీగా యుద్ధ నౌకలు చంద్రుడిపై హోటల్ ‘ఎప్‌స్టీన్’ ప్రకంపనలు ట్రంప్‌కు విజ్ఞప్తి చేసి యువకుడి ఆత్మహత్య

Canada : कनाडा में भारतीय नागरिक हिमांशी खुराना की हत्या

Author Icon By Surekha Bhosle
Updated: December 24, 2025 • 1:50 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

कनाडा में 30 वर्षीय भारतीय महिला (Indian woman) की हत्या कर दी गई है। हत्या के बाद पुलिस ने एक संदिग्ध के लिए पूरे कनाडा में गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है। मृतक भारतीय महिला की पहचान हिमांशी खुराना के रूप में हुई है।

Canada Indian National Murder: टोरंटो में भारत के दूतावास ने बुधवार को (Toronto) टोरंटो में एक युवा भारतीय नागरिक हिमांशी खुराना की हत्या पर गहरा दुख और शोक व्यक्त किया। सोशल मीडिया मंच एक्स पर शेयर किए गए एक पोस्ट में, दूतावास ने कहा कि वह “टोरंटो में एक युवा भारतीय नागरिक हिमांशी खुराना की हत्या से बहुत दुखी और हैरान है। दुख की इस घड़ी में उनके शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना है।”

मामले पर है दूतावास की नजर

टोरंटो में भारत के दूतावास ने वो पिछले कुछ दिनों से इस मामले पर नजर रखे हुए है। दूतावास ने कहा कि जांच जारी रहने के साथ-साथ स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर परिवार को हर संभव सहायता दी जा रही है। दूतावास का यह बयान टोरंटो पुलिस की ओर से शेयर की गई जानकारी के बीच आया है, जिसमें कहा गया है कि शहर में एक 30 वर्षीय भारतीय मूल की महिला मृत पाई गई और एक संदिग्ध के लिए पूरे कनाडा में गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है, जिसे पीड़िता जानती थी

अन्य पढ़े: Donald Trump- डोनाल्ड ट्रंप बोले- बिल क्लिंटन से मेरे हमेशा अच्छे संबंध रहे हैं

घरेलू हिंसा से जुड़ा हो सकता है मामला

मृतक की पहचान टोरंटो निवासी हिमांशी खुराना के रूप में हुई है। पुलिस ने कहा कि वो इस मामले के सिलसिले में टोरंटो के ही अब्दुल गफूरी (32) की तलाश कर रहे हैं। CBC न्यूज के अनुसार, जांचकर्ताओं ने कहा कि यह घटना घरेलू हिंसा से जुड़ी लग रही है। टोरंटो पुलिस ने कहा कि शुक्रवार देर रात एक लापता की रिपोर्ट मिलने के बाद अधिकारियों को पहली बार अलर्ट किया गया था। पुलिस ने कहा, “शुक्रवार, 19 दिसंबर, 2025 को, लगभग 10:41 बजे, पुलिस ने स्ट्रैचन एवेन्यू और वेलिंगटन स्ट्रीट वेस्ट इलाके में लापता होने की कॉल आई जिसके बाद कार्रवाई शुरू की गई।”

‘पीड़िता और संदिग्ध एक-दूसरे को जानते थे’

पुलिस ने कहा, “शनिवार, 20 दिसंबर, 2025 को, लगभग 6:30 बजे, अधिकारियों ने लापता महिला को एक घर के अंदर मृत पाया, और कहा कि मौत को हत्या माना गया है।” पुलिस के मुताबिक पीड़िता और संदिग्ध एक-दूसरे को जानते थे। गफूरी पर फर्स्ट-डिग्री हत्या के लिए पूरे कनाडा में वारंट जारी है, यह एक ऐसा आरोप है जिसके तहत अगर कोर्ट में पहले से सोची-समझी योजना और इरादा साबित हो जाता है तो बिना पैरोल के आजीवन कारावास की सजा हो सकती है।

कनाडा भारत से कितनी दूर है?

नई दिल्ली और कनाडा के बीच की दूरी 11683 किमी है

अन्य पढ़े:

#BreakingNews #HimanshiKhurana #TorontoMurder #CanadaManhunt #HindiNews #LatestNews

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.