India US relations : अमेरिकी विदेश मंत्री Marco Rubio की भारत यात्रा के दौरान ईरान की टिप्पणी चर्चा में आ गई है। ईरान ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कहा कि उन्हें भारतीयों से शिष्टाचार और सभ्यता सीखनी चाहिए। यह पोस्ट अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वायरल हो रही है।
ईरान का तंज
मुंबई स्थित ईरानी कॉन्सुलेट ने ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा कि भारतीयों में शिष्टाचार और सम्मान दिखाई देता है। भारत आए अमेरिकी विदेश मंत्री को भी उनसे कुछ सीखना चाहिए। इस व्यंग्यात्मक टिप्पणी को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
भारत दौरे पर मार्को रुबियो
Marco Rubio चार दिन के भारत दौरे पर पहुंचे हैं। उन्होंने सबसे पहले कोलकाता में मिशनरीज ऑफ चैरिटी का दौरा किया। इसके बाद दिल्ली पहुंचकर प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की।
अन्य पढ़े: National- चुनाव आयोग का ऐलान, 24 राज्यसभा सीटों पर होंगे उपचुनाव
अहम बैठकों पर नजर
भारत यात्रा के दौरान अमेरिकी विदेश मंत्री की विदेश मंत्री S. Jaishankar के साथ भी अहम बैठक होने वाली है। दोनों (India US relations) देशों के बीच रणनीतिक और आर्थिक सहयोग पर चर्चा होने की उम्मीद है।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :