UP Lucknow : 12वीं की छात्रा से दरिंदगी, इलाज के दौरान डॉक्टर ने किया रेप

Read Time:  1 min
लखनऊ
लखनऊ
FONT SIZE
GET APP

यूपी में लखनऊ के एक अस्पताल में घिनौनी वारदात हुई है। बख्शी का तालाब में स्थित तेजस हॉस्पिटल में 12वीं की छात्रा से रेप की घटना सामने आई है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को पकड़ लिया है। इस मामले पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी एक्शन में दिखे हैं। उन्होंने तेजस हॉस्पिटल को सील करने का आदेश दिया है।

वारदात के बाद पीड़िता की हालत बिगड़ी

यूपी में लखनऊ घटना के बाद छात्रा की हालत बिगड़ गई। पुलिस ने उसे मेडिकल टेस्ट के लिए भेज दिया है। वारदात के उजागर होने के बाद पुलिस ने डॉक्टर को हिरासत में ले लिया। एसीपी आकाश पांडे (Akash Pandey) आरोपी डॉक्टर को अपने साथ ले जाते हुए दिखाई दिए।

इलाज के दौरान हुआ छात्रा का रेप

पुलिस अधिकारी ने बताया कि 21 मई 2026 को बीकेटी (BKT) थाना क्षेत्र में सूचना मिली कि एक युवती जिसका इलाज तेजस हॉस्पिटल में चल रहा था, उसके साथ वहीं पर काम करने वाले डॉक्टर ने रेप किया। इस सूचना के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी पुलिस की हिरासत में है और उससे पूछताछ की जा रही है। अन्य कानूनी कार्रवाई भी हो रही है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।

अन्य पढ़े: Hyderabad : सामूहिक विपणन से तेलंगाना के छोटे आम किसानों को मिली वैश्विक पहचान

डॉक्टर ने उठाया भरोसे का फायदा

पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि छात्रा अपना इलाज करवाने के लिए अस्पताल में गई थी, जहां डॉक्टर ने उसके भरोसे का फायदा उठाया और उसके साथ इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। परिवार के लोगों में इस वारदात की जानकारी मिलने के बाद आक्रोश फैल गया और उन्होंने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ कड़े एक्शन की मांग की।

अस्पताल को सील करने का आदेश

वहीं, दरिंदगी की इस घटना के उजागर होने के बाद स्वास्थ्य विभाग भी एक्शन में है। उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने इस मामले को बेहद गंभीर बताते हुए तेजस अस्पताल को सील करने के निर्देश जारी किए हैं।

अन्य पढ़े:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।