తెలుగు | Epaper

ISRAEL का अब ईरान के विदेश मंत्रालय पर अटैक, अब तक 224 की मौत

Anuj Kumar
Anuj Kumar
ISRAEL का अब ईरान के विदेश मंत्रालय पर अटैक, अब तक 224 की मौत

ईरान और इजराइल के बीच चौथे दिन भी लड़ाई जारी है। इजराइल ने रविवार रात ईरान के विदेश मंत्रालय पर हमला किया। इसमें 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए। इससे एक दिन पहले इजराइली सेना ने ईरानी रक्षा मंत्रालय पर भी हमला किया था।

ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इजराइली हमलों में अब तक 224 लोग मारे जा चुके हैं, जबकि 1,277 से ज्यादा घायल हुए हैं। वहीं, अमेरिका में स्थित ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट्स ग्रुप ने ईरान में 406 लोगों के मारे जाने का दावा किया है।

ईरान ने भी इजराइल पर पलटवार किया है। ईरान ने सोमवार सुबह सेंट्रल इजराइल में 4 बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया। इसमें 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 67 घायल हुए। अब तक इजराइल में ईरानी हमलों में 20 लोग मारे गए हैं, जबकि 450 से ज्यादा घायल हुए हैं।

इजराइल-ईरान संघर्ष के 72 घंटे, 10 पॉइंट्स में बड़ी बातें

  • इजराइल ने ‘ऑपरेशन राइजिंग लॉयन’ शुरू किया। ईरान पर 200 फाइटर जेट्स से हमला।
  • इजराइली ऑपरेशन में ईरान के 14 वैज्ञानिक, 20 से ज्यादा मिलिट्री कमांडर मारे गए।
  • ईरान ने पलटवार किया, इसे ‘ट्रू प्रॉमिस थ्री’ नाम दिया। सैकड़ों मिसाइलें दागीं।
  • ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई पर हमले की प्लानिंग पर ट्रम्प के वीटो लगाने का दावा।
  • इजराइली राष्ट्रपति को सुरक्षित ठिकाने पर शिफ्ट किया गया।
  • ईरान ने इजराइल के तीन F-35 फाइजर जेट गिराने का दावा किया।
  • इजराइल में 20 लोगों की मौत। जबकि ईरान में 224 लोग मारे गए।
  • ट्रम्प ने दावा किया इजराइल और ईरान में जल्द शांति समझौता होगा।
  • इजराइल का ईरान में दुनिया की सबसे बड़ी पार्स गैस फील्ड पर हमला।
  • इजराइल ने ईरान के विदेश और रक्षा मंत्रालय पर हमला किया।

तेहरान में हालात बिगड़े, शहर छोड़कर भागने लगे लोग

ईरान में बीते 3 दिनों से जारी इजराइली हमले के बाद हालात काफी बिगड़ गए हैं। CNN के मुताबिक शहर के पेट्रोल पंपों पर कारों की लंबी-लंबी लाइनें लगने लगी हैं। लोग डरे हुए थे और शहर छोड़कर बाहर जाने की कोशिश कर रहे हैं। अधिकारियों के मुताबिक सिर्फ तेहरान में 200 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। एक शख्स ने रॉयटर्स से बताया कि कई बार कतार में लगने के बाद भी पेट्रोल मिलना मुश्किल हो रहा है, क्योंकि ईंधन की सप्लाई सीमित है।

बमबारी से बचने के लिए कोई सुरक्षित जगह नहीं है

तेहरान के एक निवासी ने कहा कि लोगों के पास बमबारी से बचने के लिए कोई सुरक्षित जगह नहीं है। पूरे शहर में कोई शेल्टर नहीं है जहां लोग भागकर जान बचा सकें। बहुत से लोग उत्तर की ओर कैस्पियन सागर की ओर जा रहे हैं, जो अपेक्षाकृत शांत और दूरदराज का इलाका है।

लेकिन रास्ते इतने जाम हो चुके हैं कि वहां पहुंच पाना भी मुश्किल हो गया है। इजराइल ने रविवार को चेतावनी दी थी कि जो लोग हथियार बनाने वाले इलाकों के पास रहते हैं, वे तुरंत वहां से निकल जाएं क्योंकि खतरा और बढ़ सकता है।

Read more : Plane Crash: सरकार ने उच्च स्तरीय समिति गठित की, आज पहली बैठक

हॉर्मुज में टैंकर पर हमला, ईरान का बड़ा कदम

हॉर्मुज में टैंकर पर हमला, ईरान का बड़ा कदम

नेपाल में ‘बालेन’ युग का उदय

नेपाल में ‘बालेन’ युग का उदय

Australia- ऑस्ट्रेलिया में ईंधन संकट गहराया, पीएम अल्बनीज ने बुलाई आपात बैठक

Australia- ऑस्ट्रेलिया में ईंधन संकट गहराया, पीएम अल्बनीज ने बुलाई आपात बैठक

IRAN- मिडिल ईस्ट में भड़का तनाव, ईरान ने कई देशों में अमेरिकी ठिकानों पर दागीं मिसाइलें

IRAN- मिडिल ईस्ट में भड़का तनाव, ईरान ने कई देशों में अमेरिकी ठिकानों पर दागीं मिसाइलें

ईरान पर अमेरिका को NATO का समर्थन

ईरान पर अमेरिका को NATO का समर्थन

बांग्लादेश में बड़ा सड़क-जल हादसा

बांग्लादेश में बड़ा सड़क-जल हादसा

अफगान-पाक सीमा पर फिर छिड़ी जंग

अफगान-पाक सीमा पर फिर छिड़ी जंग

IRAN- ईरान का सख्त संदेश, खर्ग द्वीप पर हमला हुआ तो भारी पड़ेगा अंजाम

IRAN- ईरान का सख्त संदेश, खर्ग द्वीप पर हमला हुआ तो भारी पड़ेगा अंजाम

USA- वैश्विक तनाव के बीच डोनाल्ड ट्रंप का चीन दौरा, मई में शी जिनपिंग से होगी अहम मुलाकात

USA- वैश्विक तनाव के बीच डोनाल्ड ट्रंप का चीन दौरा, मई में शी जिनपिंग से होगी अहम मुलाकात

USA- अमेरिका की ईरान को सख्त चेतावनी- हार मानो, वरना होगा बड़ा हमला

USA- अमेरिका की ईरान को सख्त चेतावनी- हार मानो, वरना होगा बड़ा हमला

Dhaka- ईद से पहले बड़ा हादसा, ढाका जा रही बस नदी में गिरी, 16 लोगों की मौत

Dhaka- ईद से पहले बड़ा हादसा, ढाका जा रही बस नदी में गिरी, 16 लोगों की मौत

IRAN- ईरान का बड़ा फैसला, मित्र देशों के जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की अनुमति

IRAN- ईरान का बड़ा फैसला, मित्र देशों के जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की अनुमति

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870