జైశంకర్, రూబియో భేటీ..ట్రేడ్​ డీల్​పై హర్షం ఫెడ్ ఛైర్మన్‌గా కెవిన్ వార్ష్.. గ్లోబల్ మార్కెట్లలో ప్రకంపనలు H-1B వీసా షాక్, లక్ష డాలర్ల ఫీజు ఘోర విమాన ప్రమాదం..15 దుర్మరణం కొత్త H-1B వీసా దరఖాస్తులను నిలిపివేసిన టెక్సాస్ 16 వేల మంది ఉద్యోగులకు లేఆప్స్ USలో మంచు తుఫాన్.. 29 మంది మృతి పెళ్లి వేడుకలో ఆత్మాహుతి దాడి ఇరాన్ వైపు భారీగా యుద్ధ నౌకలు చంద్రుడిపై హోటల్ ‘ఎప్‌స్టీన్’ ప్రకంపనలు ట్రంప్‌కు విజ్ఞప్తి చేసి యువకుడి ఆత్మహత్య జైశంకర్, రూబియో భేటీ..ట్రేడ్​ డీల్​పై హర్షం ఫెడ్ ఛైర్మన్‌గా కెవిన్ వార్ష్.. గ్లోబల్ మార్కెట్లలో ప్రకంపనలు H-1B వీసా షాక్, లక్ష డాలర్ల ఫీజు ఘోర విమాన ప్రమాదం..15 దుర్మరణం కొత్త H-1B వీసా దరఖాస్తులను నిలిపివేసిన టెక్సాస్ 16 వేల మంది ఉద్యోగులకు లేఆప్స్ USలో మంచు తుఫాన్.. 29 మంది మృతి పెళ్లి వేడుకలో ఆత్మాహుతి దాడి ఇరాన్ వైపు భారీగా యుద్ధ నౌకలు చంద్రుడిపై హోటల్ ‘ఎప్‌స్టీన్’ ప్రకంపనలు ట్రంప్‌కు విజ్ఞప్తి చేసి యువకుడి ఆత్మహత్య

Moscow- मॉस्को पर यूक्रेन का बड़ा ड्रोन हमला, 1 भारतीय समेत 3 लोगों की मौत

Author Icon By Anuj Kumar
Updated: May 18, 2026 • 2:39 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

मुख्य बातें: 

मॉस्को। रूस-यूक्रेन युद्ध ने एक बार फिर खतरनाक मोड़ ले लिया है। यूक्रेन ने रविवार रात रूसी राजधानी मॉस्को (Mascow) और उसके आसपास के इलाकों पर अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला किया। यूक्रेन (Ukraine) ने एक साथ 500 से अधिक ड्रोन दागकर रूस की वायु सुरक्षा प्रणाली को निशाना बनाया। इस हमले में एक भारतीय नागरिक समेत कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं।

मॉस्को पर सबसे बड़ा ड्रोन अटैक

यूक्रेन ने ‘स्वार्म अटैक’ रणनीति अपनाते हुए बड़ी संख्या में ड्रोन (Drone) भेजे, ताकि रूस के आधुनिक एयर डिफेंस सिस्टम पर दबाव बनाया जा सके। पिछले एक साल में मॉस्को पर हुआ यह सबसे बड़ा हमला माना जा रहा है। हमले के दौरान कई इलाकों में धमाकों और आग लगने की घटनाएं सामने आईं।

भारतीय नागरिक समेत तीन की मौत

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मॉस्को के उत्तर-पश्चिमी इलाके खिमकी में एक ड्रोन रिहायशी इमारत पर गिरा, जिससे एक महिला की मौत हो गई। वहीं मितिशी इलाके में ड्रोन का मलबा गिरने से दो अन्य लोगों की जान चली गई। रूस स्थित भारतीय दूतावास ने भी पुष्टि की है कि हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हुई है, जबकि तीन अन्य भारतीय घायल हुए हैं।

तेल रिफाइनरी और रणनीतिक ठिकाने निशाने पर

यूक्रेन की सुरक्षा एजेंसी ने दावा किया है कि इस ऑपरेशन में तेल रिफाइनरी, तेल पंपिंग स्टेशन और सैन्य उद्योग से जुड़े महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बनाया गया। एंगस्ट्रॉम प्लांट जैसे रणनीतिक केंद्र भी हमलों की जद में बताए जा रहे हैं।

रूस ने 556 ड्रोन मार गिराने का दावा किया

रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने रातभर में 556 यूक्रेनी ड्रोन को नष्ट किया, जिनमें 120 से अधिक ड्रोन मॉस्को पहुंचने से पहले ही मार गिराए गए। कुछ ड्रोन के अवशेष शेरमेत्येवो एयरपोर्ट परिसर में भी गिरे, हालांकि वहां बड़ा नुकसान नहीं हुआ।

Read Also : Bihar News : सासाराम रेलवे स्टेशन पर पटना पैसेंजर ट्रेन में लगी आग, धूं-धूं कर जली एक बोगी

रूस ने भी किया पलटवार

हमले के बाद रूस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए यूक्रेन पर 287 ड्रोन दागे। यूक्रेन के अधिकारियों के अनुसार, इन हमलों में कम से कम नौ लोग घायल हुए हैं। दोनों देशों के बीच बढ़ते हमलों से युद्ध और अधिक गंभीर होता नजर आ रहा है।

Read More :

# Paper Hindi News #Breaking News in Hindi #BreakingNews #Google News in Hindi #Hindi News #Hindi News Paper #HindiNews #Latest news #LatestNews #Moscow News latestnews trendingnews

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.