मुख्य बातें: –
- कार्यक्रम में डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र यादव रहे मौजूद
- आपदा और आगजनी से निपटने की क्षमता होगी मजबूत
- फायरकर्मियों ने किया लाइव रेस्क्यू और उपकरणों का प्रदर्शन
पटना। बिहार में अग्निशमन सेवा को आधुनिक और तेज़ बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। राज्य सरकार (State Government) ने फायर ब्रिगेड के बेड़े में 80 हाईटेक वाहनों को शामिल किया है। राजधानी पटना के गांधी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (CM Samrat Choudhary) ने इन अत्याधुनिक वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और मंत्री बिजेंद्र यादव भी मौजूद रहे
आधुनिक संसाधनों से मजबूत होगी फायर सर्विस
सरकार का कहना है कि नए वाहनों के शामिल होने से आगजनी और आपदा की घटनाओं पर तेजी से नियंत्रण पाने में मदद मिलेगी। इन हाईटेक गाड़ियों में अत्याधुनिक उपकरण लगाए गए हैं, जिससे राहत और बचाव कार्य अधिक प्रभावी तरीके से किए जा सकेंगे।
गांधी मैदान में हुआ लाइव डेमो
कार्यक्रम के दौरान फायरकर्मियों ने नए वाहनों और उपकरणों का लाइव प्रदर्शन भी किया। दमकल कर्मियों ने त्वरित कार्रवाई, बचाव तकनीक और साहस का प्रदर्शन किया, जिसे देखकर मौजूद लोगों ने तालियों से उनका उत्साह बढ़ाया।

36 स्कॉर्पियो वाहन भी शामिल
अग्निशमन विभाग को मिली नई गाड़ियों में 36 स्कॉर्पियो वाहन भी शामिल हैं। इन वाहनों की मदद से आग लगने की सूचना मिलते ही फायरकर्मी कम समय में घटनास्थल तक पहुंच सकेंगे। इससे ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में आपातकालीन सेवाओं की गति बढ़ने की उम्मीद है।
Read Also : Bihar News : सासाराम रेलवे स्टेशन पर पटना पैसेंजर ट्रेन में लगी आग, धूं-धूं कर जली एक बोगी
आपदा प्रबंधन क्षमता होगी मजबूत
राज्य सरकार का मानना है कि नई तकनीक और आधुनिक संसाधनों से लैस इन वाहनों के जरिए बिहार की आपदा प्रबंधन क्षमता और अधिक मजबूत होगी। इससे आगजनी की घटनाओं में नुकसान कम करने और लोगों की जान बचाने में सहायता मिलेगी।
Read More :