मुख्य बातें: –
- 21 मंत्रियों वैक्सीन की कमी को लेकर हाई कोर्ट में याचिका, मोहम्मद यूनुस समेत 24 लोगों पर जांच की मांग
- आरोप है कि 2024 और 2025 के दौरान बांग्लादेश में खसरे की वैक्सीन की भारी कमी रही
Bangladesh में खसरे के बढ़ते प्रकोप ने गंभीर स्वास्थ्य संकट खड़ा कर दिया है। मार्च से अब तक 450 से अधिक बच्चों की मौत हो चुकी है। मामले को लेकर पूर्व अंतरिम सरकार के प्रमुख (Muhammad Yunus) और अन्य अधिकारियों की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। अब हाई कोर्ट (High court) में याचिका दायर कर जांच पूरी होने तक यूनुस समेत 24 लोगों के देश छोड़ने पर रोक लगाने की मांग की गई है।
वैक्सीन की कमी पर उठे सवाल
खसरा ऐसी बीमारी मानी जाती है जिसे वैक्सीन की दो खुराक से रोका जा सकता है। आरोप है कि 2024 और 2025 के दौरान बांग्लादेश में खसरे की वैक्सीन की भारी कमी रही, जबकि उसी अवधि में मोहम्मद यूनुस अंतरिम सरकार के प्रमुख थे। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि समय पर पर्याप्त वैक्सीनेशन नहीं होने के कारण बच्चों में संक्रमण तेजी से फैला।
हाई कोर्ट में दायर हुई जनहित याचिका
सुप्रीम कोर्ट के वकील एम अशरफुल इस्लाम ने Bangladesh High Court में जनहित याचिका दायर की है। याचिका में मांग की गई है कि सरकार यूनुस और अन्य संबंधित अधिकारियों की भूमिका की जांच कराए और जांच पूरी होने तक उन्हें देश छोड़ने से रोका जाए।
स्वास्थ्य प्रशासन पर भी निशाना
Bangladesh Child Protection Initiative के बैनर तले कई डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने भी वैक्सीन संकट के लिए तत्कालीन स्वास्थ्य प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने आरोप लगाया कि वैक्सीन की कमी और स्वास्थ्य प्रबंधन में लापरवाही के कारण खसरे का संक्रमण बड़े स्तर पर फैल गया।
पूर्व स्वास्थ्य सलाहकार पर भी कार्रवाई की मांग
याचिका में पूर्व स्वास्थ्य सलाहकार नूरजहां बेगम का भी जिक्र किया गया है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने मांग की है कि मोहम्मद यूनुस और नूरजहां बेगम के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए और पूरे मामले की स्वतंत्र जांच कराई जाए।
Read Also : रतलाम में बड़ा रेल हादसा : राजधानी एक्सप्रेस में भीषण आग, दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग बंद
आज हो सकती है सुनवाई
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस मामले पर सोमवार को हाई कोर्ट में सुनवाई होने की संभावना है। अब पूरे देश की नजर अदालत के फैसले और सरकार की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई है।
Read More :