Mexico earthquake : Mexico में तेज भूकंप के झटकों से अफरा-तफरी मच गई। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.3 मापी गई है। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग जान बचाने के लिए घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए। कई इलाकों में इमारतें हिलती नजर आईं, जिससे दहशत का माहौल बन गया।
जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (GFZ) के अनुसार, भूकंप का केंद्र गुएरेरो राज्य में Acapulco के पास स्थित था। भूकंप का केंद्र जमीन से लगभग 10 किलोमीटर की गहराई में बताया गया है। इसके झटके दक्षिणी और मध्य मेक्सिको के कई हिस्सों में महसूस किए गए।
तेज झटकों के कारण कई इमारतों में दरारें पड़ने (Mexico earthquake) की खबर है। अकापुल्को और मैक्सिको सिटी में संपत्ति को ज्यादा नुकसान पहुंचा है। इस हादसे में दो लोगों की मौत की सूचना है, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं। अधिकारी नुकसान का पूरा आकलन करने में जुटे हैं।
Reada also : Rajsamand : कार में जिंदा जली मासूम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
भूकंप के तुरंत बाद प्रशासन अलर्ट हो गया। प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव दलों को तैनात कर दिया गया है। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है और आवश्यक सहायता प्रदान की जा रही है।
इस बीच, नए साल के मौके पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहीं Claudia Sheinbaum को भी भूकंप के कारण अपनी बैठक बीच में रोकनी पड़ी। चेतावनी सायरन बजते ही सुरक्षा कर्मियों ने राष्ट्रपति और पत्रकारों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। हालात सामान्य होने के बाद प्रेस मीटिंग दोबारा शुरू की गई।
गौरतलब है कि मेक्सिको में 1985 और 2017 में आए भूकंपों में हजारों लोगों की जान गई थी। इस बार भूकंप की तीव्रता अपेक्षाकृत कम होने से जान-माल का नुकसान सीमित रहा, लेकिन संपत्ति को भारी क्षति पहुंची है।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :