తెలుగు | Epaper

Mexico: मेक्सिको में ‘ऑपरेशन एल मेंचो’

Dhanarekha
Dhanarekha
Mexico: मेक्सिको में ‘ऑपरेशन एल मेंचो’

गर्लफ्रेंड के पीछा करते हुए सेना ने सबसे बड़े ड्रग माफिया को मारा

मेक्सिको: मेक्सिको(Mexico) की सेना ने एक साहसिक ऑपरेशन में देश के सबसे कुख्यात ड्रग माफिया और 136 करोड़ रुपए के इनामी एल मेंचो को ढेर कर दिया है। जालिस्को न्यू जनरेशन कार्टेल (CJNG) के इस सरगना की मौत के बाद मेक्सिको के 20 राज्यों में भीषण हिंसा भड़क गई है। इस संघर्ष में अब तक 25 सैनिकों समेत 32 लोगों की जान जा चुकी है

खुफिया ऑपरेशन: गर्लफ्रेंड की एक गलती और माफिया का अंत

मेक्सिको के रक्षा मंत्री के अनुसार, एल मेंचो की लोकेशन(Location) का सुराग उसकी गर्लफ्रेंड के जरिए मिला। खुफिया एजेंसियां उसके एक करीबी साथी को ट्रैक कर रही थीं, जिसने प्रेमिका(Mexico) को जालिस्को के एक सुरक्षित कंपाउंड तक पहुंचाया। सेना ने तुरंत घेराबंदी की और जवाबी फायरिंग में मेंचो गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एयरलिफ्ट कर अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। सेना ने मौके से भारी मात्रा में रॉकेट लॉन्चर और बख्तरबंद गाड़ियां बरामद की हैं।

हिंसा की आग: 20 राज्यों में बवाल और लॉकडाउन

मेंचो की मौत की खबर फैलते ही उसके गुर्गों ने पूरे देश में कोहराम मचा दिया। समर्थकों ने सड़कों पर जाम लगा दिया और 20 से ज्यादा सरकारी बैंकों में आग लगा दी। विशेष रूप से जालिस्को शहर में हालात बेहद तनावपूर्ण हैं, जो फीफा 2026 की मेजबानी करने वाला है। मेक्सिको(Mexico) में यह पुरानी परंपरा रही है कि जब भी किसी बड़े कार्टेल नेता की गिरफ्तारी या मौत होती है, तो उसके साथी ‘शेडो गवर्नमेंट’ की तरह सड़कों पर उतरकर सरकार को चुनौती देते हैं।

अन्य पढ़े: अस्पताल ले जाए गए इमरान खान, इलाज के बाद फिर जेल भेजे गए

ट्रम्प का दबाव और अंतरराष्ट्रीय असर

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प लंबे समय से मेक्सिको पर इन ड्रग कार्टेल्स को खत्म करने का दबाव बना रहे थे। ट्रम्प ने इन गिरोहों को ‘विदेशी आतंकवादी संगठन’ घोषित कर सैन्य कार्रवाई की चेतावनी भी दी थी। यह कार्टेल अमेरिका के 50 राज्यों में फेंटानिल(Mexico) और कोकीन जैसी जानलेवा ड्रग्स सप्लाई करने के लिए जिम्मेदार है। विशेषज्ञों का मानना है कि मेंचो की मौत से अमेरिका और मेक्सिको के रिश्तों में सुधार हो सकता है, लेकिन कार्टेल के भीतर वर्चस्व की लड़ाई से खून-खराबा और बढ़ने की आशंका है।

एल मेंचो का कार्टेल (CJNG) कितना शक्तिशाली था?

जालिस्को न्यू जनरेशन कार्टेल (CJNG) मेक्सिको का सबसे बड़ा ड्रग नेटवर्क है। इसके पास अपनी प्राइवेट सेना है जिसमें करीब 1.60 लाख से ज्यादा सदस्य हैं। इनके पास आधुनिक मशीन गन, टैंक और यहां तक कि लड़ाकू ड्रोन भी मौजूद हैं, जो सरकारी सेना को टक्कर देते हैं।

भारतीय दूतावास ने क्या एडवाइजरी जारी की है?

हिंसा को देखते हुए भारतीय दूतावास ने जालिस्को, तमाउलिपास और न्यूवो लियोन जैसे राज्यों में रह रहे भारतीयों को सुरक्षित स्थानों पर रहने और अनावश्यक बाहर न निकलने की सलाह दी है। किसी भी आपात स्थिति के लिए +52-55-4847-7539 नंबर जारी किया गया है।

अन्य पढ़े:

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870