PAK- अस्पताल ले जाए गए इमरान खान, इलाज के बाद फिर जेल भेजे गए

Read Time:  1 min
इमरान खान
इमरान खान
FONT SIZE
GET APP

इस्लामाबाद,। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) को आंख के इलाज के लिए सोमवार को जेल से इस्लामाबाद स्थित (Pakistan Institute of Medical Sciences) लाया गया। यहां डॉक्टरों ने उनकी दाहिनी आंख में इंजेक्शन दिया और जांच के बाद उन्हें वापस जेल भेज दिया गया। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक इमरान खान को फॉलो-अप चेकअप के लिए लाया गया था।

आंख की गंभीर बीमारी से जूझ रहे

जनवरी में उनकी आंख में राइट सेंट्रल रेटिनल वेन ऑक्लूजन की समस्या सामने आई थी। यह एक गंभीर बीमारी है, जिसमें आंख की नस में खून का थक्का जम जाता है और रोशनी पर असर पड़ता है। सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में जमा मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक इमरान खान ने दावा किया है कि उनकी दाहिनी आंख में अब केवल 15 फीसदी रोशनी बची है।

अगस्त 2023 से जेल में बंद

बताया जाता है कि इमरान खान अगस्त 2023 से जेल में बंद हैं। उन्हें भ्रष्टाचार मामले में 14 साल की सजा सुनाई गई है। इसके अलावा तोशाखाना से जुड़े एक अन्य मामले में भी उन्हें दोषी ठहराया जा चुका है। वह फिलहाल रावलपिंडी की अदियाला जेल में सजा काट रहे हैं।

सुप्रीम कोर्ट के बाहर प्रदर्शन

इधर, उनकी सेहत को लेकर पाकिस्तान की राजनीति गरमा गई है। सोमवार को पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के नेताओं और विपक्षी गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने सुप्रीम कोर्ट के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि इमरान खान के खिलाफ सभी मामलों की तुरंत सुनवाई तय की जाए और उनके परिवार को उनसे मिलने की अनुमति दी जाए।

निजी डॉक्टरों से जांच की मांग

विपक्षी नेताओं ने कहा कि इमरान खान का पूर्ण चिकित्सीय परीक्षण उनके निजी डॉक्टरों की निगरानी में कराया जाए। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि उनके परिवार और चिकित्सकों को उनसे मिलने की अनुमति दी जाए, ताकि उनकी सेहत की सही निगरानी हो सके।

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।