జైశంకర్, రూబియో భేటీ..ట్రేడ్​ డీల్​పై హర్షం ఫెడ్ ఛైర్మన్‌గా కెవిన్ వార్ష్.. గ్లోబల్ మార్కెట్లలో ప్రకంపనలు H-1B వీసా షాక్, లక్ష డాలర్ల ఫీజు ఘోర విమాన ప్రమాదం..15 దుర్మరణం కొత్త H-1B వీసా దరఖాస్తులను నిలిపివేసిన టెక్సాస్ 16 వేల మంది ఉద్యోగులకు లేఆప్స్ USలో మంచు తుఫాన్.. 29 మంది మృతి పెళ్లి వేడుకలో ఆత్మాహుతి దాడి ఇరాన్ వైపు భారీగా యుద్ధ నౌకలు చంద్రుడిపై హోటల్ ‘ఎప్‌స్టీన్’ ప్రకంపనలు ట్రంప్‌కు విజ్ఞప్తి చేసి యువకుడి ఆత్మహత్య జైశంకర్, రూబియో భేటీ..ట్రేడ్​ డీల్​పై హర్షం ఫెడ్ ఛైర్మన్‌గా కెవిన్ వార్ష్.. గ్లోబల్ మార్కెట్లలో ప్రకంపనలు H-1B వీసా షాక్, లక్ష డాలర్ల ఫీజు ఘోర విమాన ప్రమాదం..15 దుర్మరణం కొత్త H-1B వీసా దరఖాస్తులను నిలిపివేసిన టెక్సాస్ 16 వేల మంది ఉద్యోగులకు లేఆప్స్ USలో మంచు తుఫాన్.. 29 మంది మృతి పెళ్లి వేడుకలో ఆత్మాహుతి దాడి ఇరాన్ వైపు భారీగా యుద్ధ నౌకలు చంద్రుడిపై హోటల్ ‘ఎప్‌స్టీన్’ ప్రకంపనలు ట్రంప్‌కు విజ్ఞప్తి చేసి యువకుడి ఆత్మహత్య

USA- डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनी के बीच ग्रीनलैंड में नाटो की रणनीति

Author Icon By Anuj Kumar
Updated: January 13, 2026 • 11:03 AM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

कोपनहेगन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की ग्रीनलैंड पर हमले की धमकियों के बीच यूरोपीय नेता ग्रीनलैंड में नाटो मिलिट्री बढ़ाने पर चर्चा कर रहे हैं। ब्रिटेन और जर्मनी के नेतृत्व में यूरोपीय नेताओं की यह बातचीत जारी है। इसमें ट्रंप को यह मैसेज देना जरूरी है कि यूरोप के देश ग्रीनलैंड की सुरक्षा के मुद्दे पर गंभीर हैं।

यूरोप का ट्रंप को सख्त संदेश

ट्रंप ने इस क्षेत्र की सुरक्षा पर चिंता जताते हुए अमेरिकी (Americi) कंट्रोल की बात कही है। उन्होंने अपनी सेना को ग्रीनलैंड पर हमले की योजना बनाने का आदेश दिया है।

नाटो की भूमिका बढ़ाने पर मंथन

मीडिया रिपोर्ट में कहा है कि ब्रिटेन और जर्मनी के नेतृत्व में यूरोपीय देश ट्रंप को ग्रीनलैंड के मुद्दे पर शांत करना चाहते हैं। इसके लिए यूरोपीय देश ग्रीनलैंड में नाटो सेना की मौजूदगी बढ़ाने पर चर्चा कर रहे हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि यूरोपीय सरकारें ग्रीनलैंड में नाटो की ज्यादा और स्पष्ट भूमिका पर विचार कर रही हैं।

आर्कटिक सुरक्षा को साझा जिम्मेदारी बताने की कोशिश

इससे संकेत जाएगा कि आर्कटिक सुरक्षा एक साझा जिम्मेदारी है, ना कि अमेरिका को अकेले कार्रवाई करने की जरूरत है। जर्मनी और ब्रिटेन इस बातचीत की अगुवाई कर रहे हैं।

रूस-चीन के खतरे पर ट्रंप का दावा

यूरोपीय नेताओं के बीच यह बातचीत तब शुरू हुई, जब ट्रंप ने कहा कि रूस या चीन को रोकने के लिए अमेरिका को ग्रीनलैंड पर कंट्रोल चाहिए। ट्रंप ने बार-बार कहा कि ग्रीनलैंड के पास रूसी और चीनी नौसैनिक गतिविधियां हो रही हैं। हालांकि इसे ग्रीनलैंड के करीबी देशों ने खारिज किया है।

यूरोप ट्रंप के तर्क से असहमत

ट्रंप की ग्रीनलैंड पर कब्जे की धमकियों से यूरोप में चिंता है। यूरोपीय नेता ट्रंप के रूसी और चीनी जहाजों के ग्रीनलैंड के पास काम करने के दावों से सहमत नहीं दिख रहे हैं। यूरोप का तर्क है कि मौजूदा नाटो संरचना और आर्कटिक देशों के बीच सहयोग के साथ मिलकर मौजूदा खतरों को संभालने के लिए पर्याप्त हैं।

Read Also : PM-शौर्य यात्रा में पीएम मोदी का सांस्कृतिक संदेश, डमरू बजाकर किया अभिवादन

ट्रंप नहीं मान रहे यूरोप की बात

यूरोप यह बताने की कोशिश कर रहा है कि ट्रंप ग्रीनलैंड पर कब्जे का जो तर्क दे रहे हैं, उसमें दम नहीं है। मौजूदा व्यवस्था में ही रूस और चीन का अगर कोई खतरा है तो उससे निपटा जा सकता है। यूरोप की बात को अभी तक ट्रंप सुनते हुए नहीं दिखे हैं और वह ग्रीनलैंड पर कब्जे की बात को लेकर अड़े हुए नजर आ रहे हैं

डोनाल्ड ट्रम्प कौन हैं?

डॉनल्ड जॉन ट्रम्प (जन्म 14 जून, 1946) एक अमेरिकी राजनीतिज्ञ, मीडिया व्यक्तित्व और व्यवसायी हैं, जिन्होंने 2017 से 2021 तक संयुक्त राज्य अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया। इसके बाद, 2024 में डोनाल्ड ट्रम्प ने कमला हैरिस के खिलाफ चुनाव लड़ा और इस चुनाव में विजयी होकर अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति बने।

डोनाल्ड ट्रम्प की मुख्य कंपनी कौन सी है?

ट्रम्प ऑर्गनाइजेशन। ट्रम्प ऑर्गनाइजेशन, इंक. एक अमेरिकी समूह है। डोनाल्ड ट्रम्प के निजी स्वामित्व वाली इस कंपनी में ट्रम्प के अधिकांश व्यावसायिक उद्यम और निवेश शामिल हैं, और इसके लगभग 250 सहयोगी और सहायक कंपनियां ट्रम्प नाम का उपयोग करती हैं।

Read More:

# America news # Copenhegen News #Breaking News in Hindi #Donald Trump news #Greenland News #Hindi News #Latest news #Russia news

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.