वॉशिंगटन । अमेरिकी राजनीति में एक बार फिर डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) अपने फैसलों को लेकर चर्चा में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका की स्वतंत्रता की 250वीं वर्षगांठ के अवसर पर एक विशेष लिमिटेड एडिशन पासपोर्ट (Addition Passport) जारी करने की तैयारी है, जिसमें उनकी तस्वीर और हस्ताक्षर शामिल किए जाने की बात कही जा रही है।
लिमिटेड एडिशन पासपोर्ट की तैयारी
अधिकारियों के अनुसार, यह विशेष पासपोर्ट जुलाई 2026 में 250वें स्थापना दिवस के मौके पर जारी किया जा सकता है। इसे सीमित संख्या में उपलब्ध कराया जाएगा और शुरुआत में केवल वॉशिंगटन में ही जारी किया जाएगा।
डिजाइन में ऐतिहासिक और आधुनिक मिश्रण
पासपोर्ट के अंदरूनी पन्नों में एक ओर ट्रंप की आधिकारिक तस्वीर को स्वतंत्रता घोषणा-पत्र की पृष्ठभूमि के साथ दिखाया जाएगा, जबकि दूसरी ओर संस्थापक पिताओं की ऐतिहासिक पेंटिंग को स्थान दिया जाएगा।
परंपराओं से अलग कदम
आमतौर पर अमेरिकी पासपोर्ट में जीवित राजनेताओं की तस्वीर नहीं होती, बल्कि राष्ट्रीय धरोहरों और ऐतिहासिक प्रतीकों को प्रमुखता दी जाती है। ऐसे में यह कदम परंपरा से अलग माना जा रहा है और इसी वजह से चर्चा में है।
पहले भी उठे ऐसे कदम
यह पहला मौका नहीं है जब डोनाल्ड ट्रंप ने सरकारी प्रतीकों से अपना नाम जोड़ा हो। इससे पहले मुद्रा और सरकारी भवनों को लेकर भी ऐसे फैसले चर्चा में रह चुके हैं।
समर्थक और आलोचक आमने-सामने
इस फैसले को लेकर प्रतिक्रियाएं भी बंटी हुई हैं। आलोचक इसे आत्म-प्रचार और सरकारी संस्थानों के निजीकरण के तौर पर देख रहे हैं, जबकि समर्थकों का मानना है कि यह अमेरिका के नए दौर का प्रतीक है।
Read Also : USA- हॉर्मुज को लेकर डोनाल्ड ट्रंप की रणनीति पर चर्चा, ईरान पर दबाव बढ़ाने की योजना
वैश्विक स्तर पर चर्चा
विशेषज्ञों का कहना है कि किसी लोकतांत्रिक देश में वर्तमान या हालिया राजनीतिक नेता की तस्वीर पासपोर्ट पर होना असामान्य है। ऐसे में यह कदम न केवल अमेरिका बल्कि वैश्विक स्तर पर भी बहस का विषय बन गया है।
Read More :