తెలుగు | Epaper

Pakistan: पाकिस्तानी मेजर मुईज की हत्या

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Pakistan: पाकिस्तानी मेजर मुईज की हत्या

पाकिस्तान (Pakistan) आर्मी के स्पेशल सर्विस ग्रुप के एक बड़े अफसर के मारे जाने की खबर है. अफसर का नाम मेजर मुईज (Major Muiz) है. इसे दक्षिणी वजीरिस्तान में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के आतंकवादियों ने मार गिराया है. मेजर मुईज की हत्या पाकिस्तान सेना के लिए एक बड़ा झटका है।

सूत्रों के मुताबिक मेजर मुईज 6 कमांडो बटालियन में तैनात था. सरगोगा के पास घात लगाए आतंकवादियों ने मुईज पर अटैक किया. अटैक के दौरान ही मुईज की मौत हो गई. मेजर मुईस के अलावा आतंकवादियों ने पाकिस्तान सेना के लांस नायक जिब्रानउल्लाह की भी हत्या कर दी है।

2019 में पाकिस्तान के खिलाफ भारत के ऑपरेशन में मुईज सुर्खियों में आया था. उस वक्त मुईज ने भारत के विंग कमांडर अभिनंदन के पकड़ने का दावा किया था. मेजर मुईज मूल से पाकिस्तान के चकवाल का रहने वाला था।

ऑपरेशन के लिए पहुंचे थे दोनों अफसर

पाकिस्तान सेना के मुताबिक विश्वसनीय खुफिया जानकारी के आधार पर दोनों अफसर ऑपरेशन के लिए सरगोगा पहुंचे थे. दोनों के पहुंचते ही टीटीपी के आतंकवादियों ने हत्या कर दी. पाकिस्तान सेना का कहना है कि इस इलाके में पिछले दिनों ऑपरेशन चलाकर 11 आतंकवादियों को मारा जा चुका है।

हालांकि, आतंकवादियों ने जिस तरीके से मेजर मुईज की हत्या की है. वो पाकिस्तान सेना के लिए बड़ा झटका है. राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने मुईज की हत्या पर शोक जताया है।

पाकिस्तान मीडिया के मुताबिक मुईज के परिवार में एक पत्नी और 2 बच्चे हैं।

2 साल में 1200 से ज्यादा सैन्यकर्मी मारे गए

साउथ एशिया टेररिज्म पोर्टल के मुताबिक पाकिस्तान में 2024 और 2025 के अब तक 1200 से ज्यादा सैन्यकर्मी मारे गए हैं. वो भी आतंकी हमले में. साल 2024 में पाकिस्तान के 754 सैन्य कर्मियों की हत्या हुई थी. 2025 में अब तक यह आंकड़ा 500 का है।

2024 में आतंकी हमले की 790 घटनाएं हुई थी. 2025 में अब तक 459 घटनाएं हुई है. पाकिस्तान बीएलए, बीटीपी और टीटीपी जैसे संगठनों ने सेना के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है।

Read more: Pakistani Major ने पकड़ा था अभिनंदन, अब TTP मुठभेड़ में मारा गया

Iran & America War-खार्ग द्वीप पर बड़ा हमला ईरान की तेल लाइफलाइन पर संकट

Iran & America War-खार्ग द्वीप पर बड़ा हमला ईरान की तेल लाइफलाइन पर संकट

PAK- गिलगित-बाल्टिस्तान में पेट्रोल 55 रुपये महंगा, शिक्षा व्यवस्था पर भी असर

PAK- गिलगित-बाल्टिस्तान में पेट्रोल 55 रुपये महंगा, शिक्षा व्यवस्था पर भी असर

USA- अमेरिका का बड़ा कदम, मोजतबा खामेनेई पर 84 करोड़ का इनाम घोषित

USA- अमेरिका का बड़ा कदम, मोजतबा खामेनेई पर 84 करोड़ का इनाम घोषित

USA- इजरायल-बोइंग समझौता, 2,400 करोड़ की डील से सेना को मिलेंगे स्मार्ट मिनी बम

USA- इजरायल-बोइंग समझौता, 2,400 करोड़ की डील से सेना को मिलेंगे स्मार्ट मिनी बम

दो भारतीयों की मौत

दो भारतीयों की मौत

ईरान युद्ध ट्रंप की रणनीति क्यों फेल? 7 कारण

ईरान युद्ध ट्रंप की रणनीति क्यों फेल? 7 कारण

H-1B वीजा प्रक्रिया में बड़ा बदलाव

H-1B वीजा प्रक्रिया में बड़ा बदलाव

PAK- कंधार में पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक, फ्यूल डिपो और रिहाइशी इलाकों में भारी तबाही

PAK- कंधार में पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक, फ्यूल डिपो और रिहाइशी इलाकों में भारी तबाही

ईरान हमले में मारे गए भारतीय की पहचान हुई सामने

ईरान हमले में मारे गए भारतीय की पहचान हुई सामने

USA- अमेरिका को ईरान की कड़ी धमकी, कहा– जरूरत पड़ी तो तेल-गैस भंडार नष्ट कर देंगे

USA- अमेरिका को ईरान की कड़ी धमकी, कहा– जरूरत पड़ी तो तेल-गैस भंडार नष्ट कर देंगे

USA- डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा फैसला- रूसी कच्चे तेल पर अस्थायी राहत, भारत को फायदा

USA- डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा फैसला- रूसी कच्चे तेल पर अस्थायी राहत, भारत को फायदा

USA- डोनाल्ड ट्रंप का दावा- हमले में घायल ईरान के नए सुप्रीम लीडर खामेनेई कोमा में, पैर भी कटा

USA- डोनाल्ड ट्रंप का दावा- हमले में घायल ईरान के नए सुप्रीम लीडर खामेनेई कोमा में, पैर भी कटा

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870