अदिस अबाबा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi ) जॉर्डन (का दौरा पूरा करने के बाद इथियोपिया पहुंचे हैं। इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली ने नेशनल पैलेस में उनका औपचारिक और भव्य स्वागत किया।
नेशनल पैलेस में द्विपक्षीय बैठक
नेशनल पैलेस (National Palace) में दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बैठक हुई। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इथियोपिया आकर उन्हें बेहद खुशी महसूस हो रही है। उन्होंने कहा कि यह उनका पहला इथियोपिया दौरा है, लेकिन यहां पहुंचते ही उन्हें अपनेपन का एहसास हुआ।
अफ्रीका साझेदारी पर पीएम मोदी की सोच की सराहना
इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली (Abi Ahmed Ali) ने प्रधानमंत्री मोदी की सोच की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी हमेशा इस बात पर जोर देते हैं कि अफ्रीका के साथ साझेदारी उसकी जरूरतों और प्राथमिकताओं के अनुसार होनी चाहिए।
सोशल मीडिया पर साझा की स्वागत की झलकियां
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इथियोपिया पहुंचने और वहां मिले गर्मजोशी भरे स्वागत की तस्वीरें साझा कीं। एक पोस्ट में उन्होंने लिखा कि अदीस अबाबा पहुंचने पर प्रधानमंत्री अबी अहमद अली द्वारा हवाई अड्डे पर स्वागत किए जाने से वह सम्मानित महसूस कर रहे हैं।
पारंपरिक कॉफी समारोह में लिया भाग
एक अन्य पोस्ट में पीएम मोदी ने बताया कि अदीस अबाबा हवाई अड्डे पर उन्होंने प्रधानमंत्री अबी अहमद अली के साथ पारंपरिक कॉफी समारोह में भाग लिया। उन्होंने कहा कि यह समारोह इथियोपिया की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाता है।
साथ कार में बैठकर पहुंचे विज्ञान संग्रहालय
प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि हवाई अड्डे पर स्वागत के बाद प्रधानमंत्री अबी अहमद अली उन्हें अपनी कार में साथ बैठाकर शहर के विज्ञान संग्रहालय ले गए। यह संग्रहालय विज्ञान और नवाचार के विभिन्न पहलुओं को दर्शाता है और यह भी बताता है कि इनका उपयोग इथियोपिया की प्रगति के लिए कैसे किया जा सकता है।
भारत का 3 गुना पीएम कौन है?
नरसिम्हा राव, अटल बिहारी वाजपेयी, मनमोहन सिंह और नरेंद्र मोदी, जो 26 मई 2014 से भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वह लगातार तीन आम चुनाव जीतने और लगातार तीसरी बार (2014, 2019, 2024) सत्ता में आने वाले पहले गैर-कांग्रेसी नेता हैं।
भारत का सबसे ईमानदार प्रधानमंत्री कौन था?
देश एवं संसद ने उनके इस अभूतपूर्व पहल को काफी सराहा। तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित नेहरू ने इस घटना पर संसद में बोलते हुए लाल बहादुर शास्त्री की ईमानदारी एवं उच्च आदर्शों की काफी तारीफ की।
Read More :