తెలుగు | Epaper

America के लॉस एंजेलिस में इमिग्रेशन को लेकर तेज हुए विरोध प्रदर्शन

Anuj Kumar
Anuj Kumar
America के लॉस एंजेलिस में इमिग्रेशन को लेकर तेज हुए विरोध प्रदर्शन

लॉस एंजेलिस। अमेरिका के लॉस एंजेलिस में प्रदर्शन तेज हो गए हैं। रविवार को हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए। प्रदर्शनकारियों का गुस्सा इस कदर फूटा कि उन्होंने कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़ने शुरू कर दिए। साथ ही प्रदर्शनकारियों पर रबर बुलट भी चलाईं गईं।

दरअसल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लॉस एंजेलिस में बड़ी संख्या में नेशनल गार्ड्स की तैनाती कर दी। ट्रंप के आदेश के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने सड़कों पर विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया।

300 नेशनल गार्ड की तैनाती

डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा लॉस एंजेलिस में नेशनल गार्ड तैनात करने के तीसरे दिन यह विरोध प्रदर्शन देखने को मिले। लॉस एंजेलिस में लगभग 300 नेशनल गार्ड तैनात किए गए हैं, जिससे लोगों में डर का माहौल पैदा हो गया है। प्रदर्शनकारी नेशनल गार्ड्स के खिलाफ ‘शर्म करो’ और ‘घर जाओ’ के नारे लगा रहे हैं।

भीड़ पर नियंत्रण पाने के लिए नेशनल गार्ड्स ने सड़कों पर आंसू गैस के गोले और धुएं से भरे कनस्तर दागने शुरू कर दिए। ऐसे में प्रदर्शनकारियों ने 101 फ्रीवे पर ट्रैफिक ब्लॉक करने की कोशिश की। रविवार की दोपहर को गवर्नर गोविन न्यूजॉम ने अमेरिकी राष्ट्रपति को पत्र लिखकर कहा कि लॉस एंजेलिस में नेशनल गार्ड्स की मौजूदगी से यहां के हालात बेकाबू होते जा रहे हैं।

लहराए गए मेक्सिको के झंडे

लॉस एंजेलिस में प्रदर्शन के दौरान कई प्रदर्शनकारियों को सड़कों पर मेक्सिको के झंडे लहराते हुए भी देखा गया है। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी वायरल रही हैं। लॉस एंजेलिस में विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर मेयर करेन बास ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि “प्रशासन ने लॉस एंजेलिस में इन प्रदर्शनों को मजबूती दी है। यह सिर्फ लोगों की सुरक्षा की बात नहीं है, यह कोई और एजेंडा है।”

Read more : राजा रघुवंशी की हत्या पत्नी सोनम ने करवाई, यूपी में किया सरेंडर

हॉर्मुज में टैंकर पर हमला, ईरान का बड़ा कदम

हॉर्मुज में टैंकर पर हमला, ईरान का बड़ा कदम

नेपाल में ‘बालेन’ युग का उदय

नेपाल में ‘बालेन’ युग का उदय

Australia- ऑस्ट्रेलिया में ईंधन संकट गहराया, पीएम अल्बनीज ने बुलाई आपात बैठक

Australia- ऑस्ट्रेलिया में ईंधन संकट गहराया, पीएम अल्बनीज ने बुलाई आपात बैठक

IRAN- मिडिल ईस्ट में भड़का तनाव, ईरान ने कई देशों में अमेरिकी ठिकानों पर दागीं मिसाइलें

IRAN- मिडिल ईस्ट में भड़का तनाव, ईरान ने कई देशों में अमेरिकी ठिकानों पर दागीं मिसाइलें

ईरान पर अमेरिका को NATO का समर्थन

ईरान पर अमेरिका को NATO का समर्थन

बांग्लादेश में बड़ा सड़क-जल हादसा

बांग्लादेश में बड़ा सड़क-जल हादसा

अफगान-पाक सीमा पर फिर छिड़ी जंग

अफगान-पाक सीमा पर फिर छिड़ी जंग

IRAN- ईरान का सख्त संदेश, खर्ग द्वीप पर हमला हुआ तो भारी पड़ेगा अंजाम

IRAN- ईरान का सख्त संदेश, खर्ग द्वीप पर हमला हुआ तो भारी पड़ेगा अंजाम

USA- वैश्विक तनाव के बीच डोनाल्ड ट्रंप का चीन दौरा, मई में शी जिनपिंग से होगी अहम मुलाकात

USA- वैश्विक तनाव के बीच डोनाल्ड ट्रंप का चीन दौरा, मई में शी जिनपिंग से होगी अहम मुलाकात

USA- अमेरिका की ईरान को सख्त चेतावनी- हार मानो, वरना होगा बड़ा हमला

USA- अमेरिका की ईरान को सख्त चेतावनी- हार मानो, वरना होगा बड़ा हमला

Dhaka- ईद से पहले बड़ा हादसा, ढाका जा रही बस नदी में गिरी, 16 लोगों की मौत

Dhaka- ईद से पहले बड़ा हादसा, ढाका जा रही बस नदी में गिरी, 16 लोगों की मौत

IRAN- ईरान का बड़ा फैसला, मित्र देशों के जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की अनुमति

IRAN- ईरान का बड़ा फैसला, मित्र देशों के जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की अनुमति

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870