తెలుగు | Epaper

America : लॉस एंजिलिस में बवाल, जगह-जगह आगजनी, लगा कर्फ्यू

Anuj Kumar
Anuj Kumar
America : लॉस एंजिलिस में बवाल, जगह-जगह आगजनी, लगा कर्फ्यू

अमेरिका के लॉस एंजिलिस में विरोध प्रदर्शन के कारण शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया है। मेयर करेन बास ने लोकल इमरजेंसी का एलान करते हुए डाउनटाउन लॉस एंजिलिस में तोड़फोड़ और लूटपाट रोकने के लिए कर्फ्यू लगाया है। अप्रवासी नागरिकों के घरों पर चल रहे छापों के विरोध में हिंसक विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इसे शांति और सार्वजनिक व्यवस्था पर हमला बताया है।

नई दिल्ली।  अमेरिका के लॉस एंजिलिस में विरोध प्रदर्शन के चलते शहर के बीच में कर्फ्यू लगा दिया दिया है। लॉस एंजिलिस के मेयर ने ये कर्फ्यू लगाया है। मेयर करेन बास ने कहा, मैंने लोकल इमरजेंसी का एलान किया है और लॉस एंजिलस के डाउनटाउन में तोड़फोड़ और लूटपाट को रोकने के लिए कर्फ्यू जारी किया है।

मेयर के अनुसार, कर्फ्यू मंगलवार रात 8 बजे (स्थानीय समयानुसार) बुधवार सुबह 6 बजे तक लागू रहेगा। करेन बास ने कहा कि कर्फ्यू कई दिनों तक जारी रहने की उम्मीद है। मेयर करेन बास ने कहा कि डोनाल्ड ट्रम्प प्रशासन के अप्रवासी नागरिकों के घरों पर चल रहे छापों के विरोध में हिंसक विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ।

सिएटल, ऑस्टिन, शिकागो और वॉशिंगटन, डी.सी. जैसे शहरों में प्रदर्शन भड़क उठे हैं, जहां प्रदर्शनकारियों ने नारे लगाए। इस वजह से फेडरल बिल्डिंग के पास यातायात ब्लॉक रहा।

वहीं अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने लॉस एंजिलिस में विरोध प्रदर्शन को शांति, सार्वजनिक व्यवस्था और राष्ट्रीय संप्रभुता पर एक पूर्ण हमला बताया है। अमेरिकी राष्ट्रपति उत्तरी कैरोलिना के फोर्ट ब्रैग में अमेरिकी सेना की 250वीं वर्षगांठ के अवसर पर अपने भाषण में ये बात कही है।

ट्रंप ने क्या कहा?

उन्होंने कहा, ‘ये लोग पेशेवर हैं। ये शौकिया नहीं हैं। उन्होंने ये भी कहा कि वे अमेरिकी सीनेटरों के साथ मिलकर अमेरिकी ध्वज जलाने वाले लोगों को “एक साल” के लिए जेल में डालने के लिए कानून पारित करने पर काम कर रहे हैं।

हिंसा से निपटने के लिए नेशनल गार्ड की तैनाती

प्रदर्शनकारियों से निपटने के लिए ट्रंप प्रशासन ने लॉस एंजिलिस में नेशनल गार्ड को तैनात किया। हालांकि, ट्रंप के इस फैसले की काफी आलोचना हो रही है। वहीं, ट्रंप ने सोमवार को कहा कि उन्होंने कैलिफोर्निया में नेशनल गार्ड की तैनाती करके ‘बहुत बढ़िया फैसला’ लिया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने नेशनल गार्ड सैनिकों और मरीन को तैनात करने के कराण ये विरोध प्रदर्शन और हिंसक हो गया।

Read more :  पहली बार यमन में इस्राइली नौसेना ने किया हमला

हॉर्मुज में टैंकर पर हमला, ईरान का बड़ा कदम

हॉर्मुज में टैंकर पर हमला, ईरान का बड़ा कदम

नेपाल में ‘बालेन’ युग का उदय

नेपाल में ‘बालेन’ युग का उदय

Australia- ऑस्ट्रेलिया में ईंधन संकट गहराया, पीएम अल्बनीज ने बुलाई आपात बैठक

Australia- ऑस्ट्रेलिया में ईंधन संकट गहराया, पीएम अल्बनीज ने बुलाई आपात बैठक

IRAN- मिडिल ईस्ट में भड़का तनाव, ईरान ने कई देशों में अमेरिकी ठिकानों पर दागीं मिसाइलें

IRAN- मिडिल ईस्ट में भड़का तनाव, ईरान ने कई देशों में अमेरिकी ठिकानों पर दागीं मिसाइलें

ईरान पर अमेरिका को NATO का समर्थन

ईरान पर अमेरिका को NATO का समर्थन

बांग्लादेश में बड़ा सड़क-जल हादसा

बांग्लादेश में बड़ा सड़क-जल हादसा

अफगान-पाक सीमा पर फिर छिड़ी जंग

अफगान-पाक सीमा पर फिर छिड़ी जंग

IRAN- ईरान का सख्त संदेश, खर्ग द्वीप पर हमला हुआ तो भारी पड़ेगा अंजाम

IRAN- ईरान का सख्त संदेश, खर्ग द्वीप पर हमला हुआ तो भारी पड़ेगा अंजाम

USA- वैश्विक तनाव के बीच डोनाल्ड ट्रंप का चीन दौरा, मई में शी जिनपिंग से होगी अहम मुलाकात

USA- वैश्विक तनाव के बीच डोनाल्ड ट्रंप का चीन दौरा, मई में शी जिनपिंग से होगी अहम मुलाकात

USA- अमेरिका की ईरान को सख्त चेतावनी- हार मानो, वरना होगा बड़ा हमला

USA- अमेरिका की ईरान को सख्त चेतावनी- हार मानो, वरना होगा बड़ा हमला

Dhaka- ईद से पहले बड़ा हादसा, ढाका जा रही बस नदी में गिरी, 16 लोगों की मौत

Dhaka- ईद से पहले बड़ा हादसा, ढाका जा रही बस नदी में गिरी, 16 लोगों की मौत

IRAN- ईरान का बड़ा फैसला, मित्र देशों के जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की अनुमति

IRAN- ईरान का बड़ा फैसला, मित्र देशों के जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की अनुमति

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870