यूक्रेन पर रूस का बड़ा हमला
Russia Ukraine War : रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध एक बार फिर तेज हो गया है। रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव को निशाना बनाते हुए बड़े पैमाने पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए हैं। इन हमलों में रूस ने अपनी बेहद शक्तिशाली ‘ओरेश्निक’ हाइपरसोनिक बैलिस्टिक मिसाइल का इस्तेमाल किया है, जिससे वैश्विक स्तर पर चिंता बढ़ गई है।
90 मिसाइल और 600 ड्रोन से हमला
रिपोर्ट्स के मुताबिक रूस ने एक साथ करीब 90 मिसाइल और 600 ड्रोन दागे। इस बड़े हमले में कीव क्षेत्र का बिला त्सेरक्वा शहर बुरी तरह प्रभावित हुआ है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने बताया कि हमले में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 83 लोग घायल हुए हैं। कई इमारतें भी तबाह हो गईं।
कितनी खतरनाक है ‘ओरेश्निक’ मिसाइल?
‘ओरेश्निक’ रूस की सबसे खतरनाक हाइपरसोनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक मानी जाती है। यह आवाज की गति से कई गुना तेज रफ्तार से उड़ सकती है। इसके जरिए पारंपरिक विस्फोटकों के साथ परमाणु हथियार भी ले जाए जा सकते हैं।
अन्य पढ़े: USA- चंद्रयान-3 ने रचा नया इतिहास, अमेरिका में मिला प्रतिष्ठित अवॉर्ड
तीसरी बार किया गया इस्तेमाल
चार साल से चल रहे युद्ध में रूस ने इस मिसाइल का इस्तेमाल अब तक केवल तीसरी बार किया है। इससे पहले (Russia Ukraine War) नवंबर 2024 में निप्रो और जनवरी 2025 में लवीव पर इसका इस्तेमाल किया गया था। अब एक बार फिर इस मिसाइल के प्रयोग ने दुनिया की चिंता बढ़ा दी है।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :