Japan-बर्फीले तूफान का कहर, एक्सप्रेसवे पर 50 से ज्यादा वाहन टकराए, एक महिला की मौत, 26 घायल

Read Time:  1 min
बर्फीले तूफान
बर्फीले तूफान
FONT SIZE
GET APP

जापान में खराब मौसम कई लोगों के लिए काल बन गया। बर्फबारी (Snowfall) और फिसलन के बीच एक एक्सप्रेसवे (Expressway) पर दर्जनों गाड़ियां आपस में टकरा गईं, जिससे भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि 26 लोग घायल हो गए हैं

छुट्टियों की भीड़ और बर्फबारी बनी हादसे की वजह

साल के अंत में छुट्टियां शुरू होने के कारण बड़ी संख्या में लोग एक साथ यात्रा पर निकल पड़े थे। इसी दौरान बर्फबारी के चलते हाईवे पर गाड़ियां फिसलने लगीं और देखते ही देखते एक के बाद एक वाहन टकराते चले गए।

गुन्मा प्रांत में हुआ हादसा, 1 की मौत और 26 घायल

यह दुर्घटना जापान की राजधानी टोक्यो (Tokio) से करीब 160 किलोमीटर दूर गुन्मा प्रांत में कान-एत्सु एक्सप्रेसवे पर हुई। जापान पुलिस के मुताबिक हादसे में 77 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि 26 लोग घायल हुए हैं। इनमें से पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है।

कैसे हुआ भीषण हादसा

हादसे में कई ट्रक भी शामिल थे, जिससे एक्सप्रेसवे पूरी तरह जाम हो गया। पीछे से आ रही तेज रफ्तार कारें ब्रेक नहीं संभाल सकीं और एक-दूसरे से टकराती चली गईं। इस क्रम में 50 से अधिक वाहन आपस में भिड़ गए और कई गाड़ियों में आग लग गई।

घंटों बाद भी जारी रहा रेस्क्यू और मलबा हटाने का काम

घटना के कई घंटे बाद भी एक्सप्रेसवे के कुछ हिस्सों को बंद रखा गया है। पुलिस के अनुसार, आग पर काबू पा लिया गया है और राहत-बचाव कार्य जारी है। क्षतिग्रस्त गाड़ियों को हटाने और यातायात सामान्य करने का प्रयास किया जा रहा है।

Read also : News Hindi : दक्षिण मध्य रेलवे पर क्षेत्रीय राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक संपन्न

बर्फबारी का अलर्ट पहले से जारी था

पुलिस ने बताया कि हादसे से पहले शुक्रवार देर रात बर्फबारी को लेकर अलर्ट जारी किया गया था। बावजूद इसके, नए साल का जश्न मनाने निकले लोग इस भीषण दुर्घटना की चपेट में आ गए। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।