తెలుగు | Epaper

USA- ग्रीन कार्ड पर ट्रंप की सख्ती, कपल्स की बारीकी से जांच

Anuj Kumar
Anuj Kumar
USA- ग्रीन कार्ड पर ट्रंप की सख्ती, कपल्स की बारीकी से जांच

वॉशिंगटन। अमेरिका में परमानेंट रेजीडेंसी यानी ग्रीन कार्ड (Green Card) को नागरिकता की दिशा में बड़ा कदम माना जाता है। यह अप्रवासियों को अमेरिका में स्थायी रूप से रहने और काम करने की अनुमति देता है। हालांकि, ग्रीन कार्ड होल्डर को अमेरिकी नागरिक के सभी अधिकार नहीं मिलते, लेकिन यह कई महत्वपूर्ण सुविधाएं जरूर देता है। इसी वजह से इसकी मांग हमेशा बनी रहती है।

शादी अब ग्रीन कार्ड की गारंटी नहीं

अब तक ग्रीन कार्ड पाने के लिए किसी अमेरिकी नागरिक (America People) से शादी को सबसे भरोसेमंद तरीका माना जाता था, लेकिन मौजूदा हालात में ऐसा नहीं रहा। इमिग्रेशन विशेषज्ञों का कहना है कि केवल शादी कर लेने से अब परमानेंट रेजिडेंसी मिलना तय नहीं है। अमेरिकी प्रशासन ने इस प्रक्रिया को पहले से कहीं ज्यादा सख्त बना दिया है।

कानून अनुमति देता है, मंजूरी नहीं

अमेरिकी कानून के तहत किसी अमेरिकी नागरिक के पति या पत्नी को ‘निकट संबंधी’ माना जाता है, जिससे वे यूएस सिटिजनशिप एंड इमिग्रेशन सर्विसेज (USCIS) के जरिए ग्रीन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, इमिग्रेशन वकीलों का कहना है कि पात्रता का मतलब यह नहीं है कि आवेदन अपने आप मंजूर हो जाएगा।

ट्रंप प्रशासन में बढ़ी कड़ी जांच

एक रिपोर्ट में इमिग्रेशन वकील ब्रैड बर्नस्टीन के हवाले से कहा गया है कि अब शादी के आधार पर किए जाने वाले ग्रीन कार्ड आवेदनों की बेहद बारीकी से जांच हो रही है। खासकर डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के दौरान इस प्रक्रिया में सख्ती काफी बढ़ी। अधिकारी अब शादी के दस्तावेजों से ज्यादा इस बात पर जोर दे रहे हैं कि रिश्ता वास्तविक है या नहीं।

साथ रहना बना निर्णायक फैक्टर

बर्नस्टीन के मुताबिक, अब पति-पत्नी का साथ रहना ग्रीन कार्ड के लिए सबसे अहम शर्त बन गया है। उन्होंने साफ कहा कि सिर्फ रिलेशनशिप में होना काफी नहीं है, बल्कि एक ही घर में रहना जरूरी है। जो कपल शादी के बाद भी अलग-अलग रहते हैं, उनके आवेदन खारिज होने का खतरा सबसे ज्यादा रहता है।

Read Also : UP- प्रयागराज में माघ मेले की शुरुआत, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू

अलग रहने वालों पर बढ़ता शक

इमिग्रेशन अधिकारियों के लिए अगर पति-पत्नी एक साथ नहीं रहते हैं, तो केस पहले से ही कमजोर माना जाता है। बर्नस्टीन ने बताया कि अधिकारी काम, पढ़ाई, पैसों या सुविधा जैसी दलीलों को ज्यादा महत्व नहीं देते। ऐसे मामलों में लंबा और सख्त इंटरव्यू होता है और शादी में धोखाधड़ी की आशंका के चलते कई बार आवेदन सीधे खारिज भी कर दिए जाते हैं

ट्रंप का पूरा नाम क्या है?

डॉनल्ड जॉन ट्रम्प (जन्म 14 जून, 1946) एक अमेरिकी राजनीतिज्ञ, मीडिया व्यक्तित्व और व्यवसायी हैं, जिन्होंने 2017 से 2021 तक संयुक्त राज्य अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया।

ट्रंप का धर्म क्या है?

हालांकि, अक्टूबर 2020 में ट्रंप ने घोषणा की कि अब वह खुद को प्रेस्बिटेरियन नहीं मानते और अब खुद को एक गैर-सांप्रदायिक ईसाई मानते हैं। इसके बावजूद, अपने व्यक्तिगत संबंधों, खासकर अपने प्रारंभिक गुरुओं के साथ, के माध्यम से उनकी पहचान एप्लाइड औरकरिश्माई ईसाई धर्म से की जाती रही है।

Read More :

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870