Donald Trump : अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने ईरान को लेकर एक बार फिर सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अमेरिका की और युद्धपोत ईरान की दिशा में बढ़ रहे हैं। ट्रंप ने कहा कि वह नहीं चाहते कि इन जहाजों का इस्तेमाल करना पड़े, लेकिन जरूरत पड़ने पर अमेरिका पीछे नहीं हटेगा। उनके इस बयान से पश्चिम एशिया में तनाव और बढ़ गया है।
गौरतलब है कि अमेरिकी विमानवाहक पोत USS Abraham Lincoln पहले ही पश्चिम एशिया पहुंच चुका है। ट्रंप ने बताया कि एक और युद्धपोत ईरान की ओर रवाना किया गया है और उन्हें उम्मीद है कि ईरान समझौते के लिए आगे आएगा। उन्होंने यह भी कहा कि ईरान इस पर बातचीत के लिए तैयार है और उसके अधिकारियों ने कई बार उनसे संपर्क किया है।
अन्य पढ़े: पाकिस्तान को झटका
इस बीच, अमेरिका ने क्षेत्र में अतिरिक्त वायु रक्षा (Donald Trump) प्रणालियां भी तैनात करने का फैसला किया है। उधर ईरान में सरकार विरोधी प्रदर्शनों और हिंसा को लेकर ट्रंप ने कड़ा आक्रोश जताया। उन्होंने चेतावनी दी कि निर्दोष नागरिकों की जान जाने की घटनाएं बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। इन हालातों में अमेरिका द्वारा ईरान पर किसी भी समय सैन्य कार्रवाई किए जाने की आशंका बढ़ गई है।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :