తెలుగు | Epaper

Jharkhand : राजस्थान में 1.2 लाख में बेची गई झारखंड की युवती

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Jharkhand : राजस्थान में 1.2 लाख में बेची गई झारखंड की युवती

खरीदने वाले ने की शादी, घर लौटकर कहा- ‘पति के साथ खुश हूं’

Jharkhand : झारखंड (Jharkhand) के सरायकेला से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां की एक युवती को एक साल पहले कुछ लोगों ने लोन दिलाने के नाम पर बुलाया और राजस्थान ले जाकर बेच दिया। पीड़िता को खरीदने वाले युवक ने उससे शादी भी कर ली और दोनों राजी-खुशी साथ रहने लगे। इधर युवती के परिजन उसकी तलाश में परेशान होते रहे। पुलिस के पास शिकायत भी की गई, लेकिन युवती का पता नहीं चला। अब युवती लगभग 15 महीने बाद अपने पति के साथ वापस लौटी तो पूरे मामले का खुलासा हुआ

घटना आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड नंबर दो की है। धीराजगंज की युवती (yuvatee) करीब सवा साल बाद अपने पति के साथ घर लौटी तो उसके मायके में हड़कंप मच गया। युवती ने बताया कि बास्को नगर की पद्मा तांती और शांति नगर के राम ने लोन दिलाने के नाम पर उसे बुलाया और राजस्थान ले जाकर एक लाख बीस हजार रुपये में बेच दिया। हालांकि, युवती अपने पति के साथ खुश है और अब वह अपने मायके पहुंची है।

परिजनों ने आरोपियों को बंधक बनाया

लड़की के मायके वालों को जब पता चला कि उनकी बेटी को बेचा गया था तो गुस्से में आग बबूला हो गए। मायके वालों ने इस मामले को नया रूप देते हुए पद्मा तांती और राम नामक शख्स पर मानव तस्करी का आरोप लगाते हुए दोनों को बंधक बना लिया। सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और बंधक बने महिला एवं पुरुष को कब्जे में लेकर थाने ले गई।

आरोपियों से पूछताछ कर रही पुलिस

निवर्तमान वार्ड पार्षद अभिजीत महतो ने बताया कि क्षेत्र की और भी युवतियां गायब हुई हैं और आशंका जताई है कि उन्हें भी इन लोगों ने ले जाकर कहीं बेच दिया है। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। इस संबंध में पुलिस ने बिना पुष्टि के कुछ भी कहने से मना कर दिया है और समाचार लिखे जाने तक आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई है।

अन्य पढ़ें:

Bihar- अब मोबाइल ऐप से होगी आपकी गिनती, बिहार में जनगणना के लिए 13,595 कर्मचारी तैयार

Bihar- अब मोबाइल ऐप से होगी आपकी गिनती, बिहार में जनगणना के लिए 13,595 कर्मचारी तैयार

Delhi- परिसीमन के बाद दिल्ली की राजनीति में बड़ा बदलाव, 7 से बढ़कर 10 के पार पहुंचेंगे सांसद

Delhi- परिसीमन के बाद दिल्ली की राजनीति में बड़ा बदलाव, 7 से बढ़कर 10 के पार पहुंचेंगे सांसद

हिंद महासागर में चीन की बढ़ती मौजूदगी

हिंद महासागर में चीन की बढ़ती मौजूदगी

ट्रंप प्रभाव, गोल्ड सिल्वर कीमतें बढ़ीं

ट्रंप प्रभाव, गोल्ड सिल्वर कीमतें बढ़ीं

सोशल मीडिया पर KYC अनिवार्य, नए नियम

सोशल मीडिया पर KYC अनिवार्य, नए नियम

सांसद वामशी कृष्णा ने केंद्र सरकार पर लगाया अन्याय का आरोप

सांसद वामशी कृष्णा ने केंद्र सरकार पर लगाया अन्याय का आरोप

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत

National- जेडीयू में अंदरूनी घमासान, गिरधारी यादव की सदस्यता पर मंडराया खतरा

National- जेडीयू में अंदरूनी घमासान, गिरधारी यादव की सदस्यता पर मंडराया खतरा

Gujrat- गुजरात में यूसीसी बिल पास, बना देश का दूसरा राज्य

Gujrat- गुजरात में यूसीसी बिल पास, बना देश का दूसरा राज्य

108 फीट स्वामीनारायण प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा कल, अक्षरधाम

108 फीट स्वामीनारायण प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा कल, अक्षरधाम

सोनिया गांधी की तबीयत खराब, अस्पताल में भर्ती

सोनिया गांधी की तबीयत खराब, अस्पताल में भर्ती

राज ठाकरे की मनसे का रेलवे को अल्टीमेटम

राज ठाकरे की मनसे का रेलवे को अल्टीमेटम

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870