Maharashtra : डॉक्टर ने डेड घोषित किया, उठकर बैठ गया बुजुर्ग

Read Time:  1 min
बुजुर्ग
बुजुर्ग
FONT SIZE
GET APP

डॉक्टर ने बुजुर्ग का मृत्यु प्रमाण पत्र भी कर दिया था जारी

महाराष्ट्र के ठाणे में एक बेहद ही चौंकाने वाली घटना सामने आई है। ठाणे जिले के उल्हासनगर में डॉक्टर द्वारा मृत घोषित किए गए शख्स की सांसें अंतिम संस्कार की तैयारियों के दौरान चलने लगीं। डॉक्टर ने उस बुजुर्ग का मृत्यु प्रमाण पत्र भी जारी कर दिया था। अब उन्होंने मरीज से माफी मांग ली है।

रात में बुजुर्ग हो गया था बेहोश

उल्हासनगर कैंप 4 निवासी अभिमान तायडे (65 वर्षीय) कुछ समय से बीमार थे। बताया जा रहा है कि वह पीलिया से ग्रसित थे। उनका मुंबई के जेजे अस्पताल में इलाज चल रहा था। इस बीच वह रात में अचानक बेहोश हो गए। बेटा उन्हें उल्हासनगर के शिवनेरी अस्पताल ले गया, जहां अस्पताल के प्रमुख डॉ. प्रभु आहुजा ने जांच के बाद अभिमान को मृत घोषित कर दिया। उसके बाद घर पर अंतिम संस्कार की तैयारी की जाने लगी। इस बीच मरीज के शरीर में हरकत हुई तो उन्हें तुरंत उल्हासनगर के कैंप तीन स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

कर दिया था मृत घोषित

डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया तो मरीज को न केवल होश आ गया, बल्कि परिजनों के साथ खाना भी खाया। डॉ. प्रभु आहूजा ने कहा कि आसपास शोर होने के कारण उन्हें मरीज की नब्ज नहीं मिल रही थी। धड़कन भी नहीं सुनाई दे रही थी, जिससे मरीज को मृत घोषित कर दिया था। परिजनों ने बताया कि मरीज का दूसरे अस्पताल में इलाज चल रहा है। यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी रही।

digital

लेखक परिचय

digital

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।