తెలుగు | Epaper

Hair Fall Tips: घर पर बनाएं प्याज का जादुई तेल, झड़ते बालों से पाएं छुटकारा

digital
digital
Hair Fall Tips: घर पर बनाएं प्याज का जादुई तेल, झड़ते बालों से पाएं छुटकारा

किसी भी टेक्सचर के बालों में करें इस्तेमाल

अधिकतर लोग बाल झड़ने (Hair Fall) और टूटने की समस्या से परेशान रहते हैं। जिसके लिए लोग तरह-तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन आप बालों को टूटने और झड़ने से बचाने के लिए घरेलू नुस्खा अपना सकते हैं। यह नुस्खा प्याज का तेल है। प्याज (Onion) का तेल काफी अच्छा और फायदेमंद होता है। आप किसी भी टेक्सचर के बालों में इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको प्याज का तेल बनाने के तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं। साथ ही यह भी जानेंगे कि इसको बालों में कैसे अप्लाई करना है।

प्याज तेल के फायदे

बता दें कि प्याज में सल्फर, एंटी फंगल गुण और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। जोकि बालों को मजबूत बनाने के साथ ही हेयर ग्रोथ बढ़ाने में भी फायदेमंद होता है। प्याज का तेल बालों के स्कैल्प को हेल्दी रखने में सहायता करता है। इस तेल को बनाना काफी आसान होता है। आप चाहें तो इस तेल को स्टोर करके रख सकते हैं।

प्याज

प्याज का तेल की सामग्री

  • प्याज- 2 बड़े
  • नारियल या सरसों का तेल- 1/2 कप

ऐसे बनाएं प्याज का तेल

  • प्याज को सबसे पहले कद्दूकस करके रखें।
  • अब प्याज को पैन में तेल के साथ धीमी आंच पर पकाएं।
  • इसको तब तक पकाएं, जब तक यह ब्राउन न हो जाए और इसमें खुशबू न आए।
  • फिर इस तेल को एक बोतल में छानकर रख लें।

ऐसे करें अप्लाई

  • सबसे पहले तेल को थोड़ा गर्म कर लें।
  • इसके बाद उंगलियों की सहायता से स्कैल्प पर हल्के हाथों से मसाज करें।
  • प्याज का तेल बालों की लंबाई पर भी लगाएं।
  • फिर कम से कम 1 घंटे या फिर पूरी रात तक छोड़ दें।
  • वहीं माइल्ड शैंपू से बालों को धो लें।
  • आप सप्ताह में 2 बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

शैंपू के बाद सीरम का करें इस्तेमाल

प्याज की गंध को हटाने के लिए आप शैंपू के बाद सीरम का इस्तेमाल कर सकती हैं। यह बालों की देखभाल का एक असरदार और नेचुरल तरीका होता है। ऐसे में अगर आप भी टूटते और झड़ते बालों से परेशान हैं, तो इस तेल को आजमाना चाहिए। आप चाहें तो प्याज का तेल बनाकर स्टोर कर सकते हैं। बालों में प्याज का तेल इस्तेमाल करने से किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी।

Technology: अब भारत में Samsung बनाएगा मेड इन इंडिया लैपटॉप

Health- कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल से लेकर दिल की सुरक्षा तक, बादाम के फायदे

Health- कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल से लेकर दिल की सुरक्षा तक, बादाम के फायदे

WhatsApp- व्हाट्सएप का नया कमाल, अब नए मेंबर्स भी देख सकेंगे पुरानी ग्रुप चैट

WhatsApp- व्हाट्सएप का नया कमाल, अब नए मेंबर्स भी देख सकेंगे पुरानी ग्रुप चैट

Health- पोषक तत्वों से भरपूर कद्दू के बीज, सेहत के लिए वरदान

Health- पोषक तत्वों से भरपूर कद्दू के बीज, सेहत के लिए वरदान

Bihar- बिहार में शिक्षक बहाली की बड़ी तैयारी, 45 हजार पदों पर जल्द भर्ती

Bihar- बिहार में शिक्षक बहाली की बड़ी तैयारी, 45 हजार पदों पर जल्द भर्ती

JOB- UP में 20 शहरों में आज से 28 फरवरी तक रोजगार मेला, 98,000 से ज्यादा पदों पर नौकरियां

JOB- UP में 20 शहरों में आज से 28 फरवरी तक रोजगार मेला, 98,000 से ज्यादा पदों पर नौकरियां

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के बीच जारी हुई गाइडलाइन, अफवाहों से रहें सतर्क

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के बीच जारी हुई गाइडलाइन, अफवाहों से रहें सतर्क

SSC 2026- दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों में बंपर भर्ती, जानें किस विभाग में कितनी वैकेंसी

SSC 2026- दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों में बंपर भर्ती, जानें किस विभाग में कितनी वैकेंसी

Railway Jobs 2026- बिना परीक्षा रेलवे में नौकरी का मौका, 5000 से ज्यादा पदों पर भर्ती

Railway Jobs 2026- बिना परीक्षा रेलवे में नौकरी का मौका, 5000 से ज्यादा पदों पर भर्ती

Health- सुबह गुनगुना पानी पीने से मिलते हैं सेहत के कई फायदे

Health- सुबह गुनगुना पानी पीने से मिलते हैं सेहत के कई फायदे

लॉन्ग‑डिस्टेंस कपल्स ऐसे मनाएं प्यार का दिन

लॉन्ग‑डिस्टेंस कपल्स ऐसे मनाएं प्यार का दिन

शास्त्र के अनुसार वैलेंटाइन डे मनाने का असली दिन

शास्त्र के अनुसार वैलेंटाइन डे मनाने का असली दिन

रागी थोपा की आसान रेसिपी

रागी थोपा की आसान रेसिपी

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870