B2 bomber specs : अमेरिका का B-2 Spirit दुनिया के सबसे शक्तिशाली स्टेल्थ बॉम्बर्स में से एक है। यह रडार से बचकर दुश्मन के ठिकानों पर हमला करने में सक्षम है और भूमिगत बंकरों को भी नष्ट कर सकता है।
B-2 की क्षमता कितनी है?
B-2 सामान्य तौर पर 40,000 पाउंड तक हथियार ले जा सकता है, लेकिन खास मिशनों में यह 60,000 पाउंड तक का भार उठा सकता है। इसका अधिकतम टेकऑफ वजन 336,500 पाउंड है। यह एक साथ 80 JDAM बम ले जा सकता है और कुछ ही सेकंड में उन्हें गिरा सकता है।
बंकर बस्टर की ताकत
B-2 ही एक ऐसा विमान है जो GBU-57 Massive Ordnance Penetrator जैसे भारी बम गिरा सकता है। हर बम का वजन करीब 30,000 पाउंड होता है। ये बम जमीन के अंदर बने मजबूत ठिकानों को भी नष्ट कर सकते हैं। भारी वजन के कारण इसे हवा में ही ईंधन भरना पड़ता है।
अन्य पढ़े: होर्मुज जलडमरूमध्य पर ईरान का बड़ा बयान
नई तकनीक और भविष्य
हाल ही में B-2 पर दिखे नए मार्क्स को टेक्नोलॉजी अपडेट (B2 bomber specs) माना जा रहा है। इसकी स्टेल्थ कोटिंग को और बेहतर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। B-21 Raider जैसे नए विमान आने के बावजूद B-2 अभी भी अमेरिकी रक्षा प्रणाली का अहम हिस्सा बना हुआ है।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :