తెలుగు | Epaper

SBI : स्टेट बैंक में 5180 पदों वैकेंसी, 26 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन

Anuj Kumar
Anuj Kumar
SBI : स्टेट बैंक में 5180 पदों वैकेंसी, 26 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन

अगर आप सरकारी बैंक में नौकरी का सपना देख रहे हैं तो स्टेट बैंक ऑफ इंडिया आपके लिए एक बेहतरीन अवसर लेकर आया है. (SBI Clerk Recruitment 2025) के तहत देशभर की शाखाओं में क्लर्क के हजारों पदों पर भर्ती होने जा रही है. इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होकर सरकारी नौकरी का सपना साकार कर सकते हैं.

वैकेंसी डिटेल्स

एसबीआई ने जूनियर एसोसिएट (कस्टमर सपोर्ट एंड सेल्स) यानी क्लर्क (Clerck) पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. ऑनलाइन आवेदन (Online Form) 6 अगस्त 2025 से शुरू होंगे और अंतिम तिथि 26 अगस्त 2025 तय की गई है. आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाना होगा. फॉर्म भरने से पहले सभी कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे नोटिफिकेशन ध्यानपूर्वक पढ़ लें.

कैटेगरी वाइज वैकेंसी डिटेल्स

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 5180 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. इनमें से 5180 पद रेगुलर वैकेंसी के हैं जबकि 403 बैकलॉग पद हैं. श्रेणीवार रिक्तियां इस प्रकार हैं – जनरल: 2255, ओबीसी: 1179, एससी: 788, एसटी: 450 और ईडब्ल्यूएस: 508. चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति देशभर के एसबीआई ब्रांचों में की जाएगी.

योग्यता और आयु

उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. ग्रेजुएशन के फाइनल ईयर या सेमेस्टर में पढ़ रहे छात्र भी आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते कि नियुक्ति से पहले डिग्री पूरी कर लें. आयु सीमा 1 अप्रैल 2025 के अनुसार 20 से 28 वर्ष निर्धारित की गई है. आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट दी गई है. ओबीसी को 3 वर्ष, एससी/एसटी को 5 वर्ष और पीडब्ल्यूडी को 10 वर्ष की छूट मिलेगी.

चयनित उम्मीदवारों को बेसिक पे 26,730 रुपये मिलेगा जिसमें 24,050 रुपये के साथ दो एडवांस्ड इन्क्रीमेंट शामिल हैं. इसके अलावा डीए (डियरनेस अलाउंस), एचआरए (हाउस रेंट अलाउंस) और अन्य बैंकिंग भत्ते भी दिए जाएंगे. एसबीआई में काम करने का अनुभव, वेतन और सुविधाएं इसे अन्य बैंकों की तुलना में कहीं अधिक आकर्षक बनाती हैं !

क्या एसबीआई क्लर्क एक स्थायी नौकरी है?

उत्तर: एसबीआई क्लर्क परीक्षा के लिए आवेदन करते समय, छात्र एक प्रश्न पूछते हैं, ‘क्या एसबीआई क्लर्क की नौकरी स्थायी है या नहीं?’ एसबीआई क्लर्क एक स्थायी नौकरी है । एसबीआई क्लर्क परीक्षा के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को नौकरी की सुरक्षा के साथ-साथ अच्छा वेतन भी मिलता है।

एसबीआई क्लर्क का क्या काम होता है?

एसबीआई क्लर्क कैशियर, जमाकर्ता और अन्य फ्रंट डेस्क पदों पर कार्यरत होते हैं। उन्हें ग्राहकों से निपटना और उनकी समस्याओं का समाधान करना होता है। वे बैंक खाते खोलने, डीडी जारी करने, चेक, आरटीजीएस/एनईएफटी के माध्यम से राशि हस्तांतरित करने, चेक बुक अनुरोध आदि जैसे कार्यों में भी शामिल होते हैं।

Read more : Uttarkashi : उत्तरकाशी में भीषण बादल फटा, धराली में 30 सेकेंड में तबाही

संघर्ष से सफलता तक, कृष्णा की प्रेरणादायक कहानी

संघर्ष से सफलता तक, कृष्णा की प्रेरणादायक कहानी

Bihar Inter Result 2026- बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट घोषित, 85.19% छात्रों ने मारी बाजी

Bihar Inter Result 2026- बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट घोषित, 85.19% छात्रों ने मारी बाजी

BSEB Board Result- किसी भी वक्त आ सकता है बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट, ऐसे करें डाउनलोड

BSEB Board Result- किसी भी वक्त आ सकता है बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट, ऐसे करें डाउनलोड

1 मार्च को होगी MPPSC SET परीक्षा

1 मार्च को होगी MPPSC SET परीक्षा

Bihar- बिहार में शिक्षक बहाली की बड़ी तैयारी, 45 हजार पदों पर जल्द भर्ती

Bihar- बिहार में शिक्षक बहाली की बड़ी तैयारी, 45 हजार पदों पर जल्द भर्ती

JOB- UP में 20 शहरों में आज से 28 फरवरी तक रोजगार मेला, 98,000 से ज्यादा पदों पर नौकरियां

JOB- UP में 20 शहरों में आज से 28 फरवरी तक रोजगार मेला, 98,000 से ज्यादा पदों पर नौकरियां

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के बीच जारी हुई गाइडलाइन, अफवाहों से रहें सतर्क

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के बीच जारी हुई गाइडलाइन, अफवाहों से रहें सतर्क

SSC 2026- दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों में बंपर भर्ती, जानें किस विभाग में कितनी वैकेंसी

SSC 2026- दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों में बंपर भर्ती, जानें किस विभाग में कितनी वैकेंसी

Railway Jobs 2026- बिना परीक्षा रेलवे में नौकरी का मौका, 5000 से ज्यादा पदों पर भर्ती

Railway Jobs 2026- बिना परीक्षा रेलवे में नौकरी का मौका, 5000 से ज्यादा पदों पर भर्ती

सीबीएसई बोर्ड 10वीं-12वीं एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

सीबीएसई बोर्ड 10वीं-12वीं एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Bihar- बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा शुरू, जहानाबाद में हथकड़ी में परीक्षा केंद्र पहुंचे दो परीक्षार्थी

Bihar- बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा शुरू, जहानाबाद में हथकड़ी में परीक्षा केंद्र पहुंचे दो परीक्षार्थी

यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा रद्द

यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा रद्द

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870