తెలుగు | Epaper

Good Habits- सोने से पहले घर को करें व्यवस्थित

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle

बढ़ेगा आत्मविश्वास, होगी समय की बचत, डेली लाइफ में इस आदत को कैसे अपनाएं

गुड हैबिट्स यानी अच्छी आदतें। हम आपको इस आर्टिकल में हर हफ्ते एक ऐसी आदत के बारे में बताते हैं, जो सुनने में और देखने में बहुत मामूली लगती है, लेकिन इसके नतीजे बहुत बड़े होते हैं। आज का विषय है- सोने से पहले घर व्यवस्थित करने की आदत।

सोने से पहले घर व्यवस्थित करें

रोज रात में सोने से पहले घर का सारा सामान व्यवस्थित करें, सबकुछ तय जगह पर रखकर सोएं। प्रसिद्ध बिजनेस लीडरशिप कोच सिमोन सिनेक कहते हैं कि मैं रोज रात में सोने से पहले घर को एक बार व्यवस्थित करके सोता हूं।

5-10 मिनट के काम से बच जाते हैं कई घंटे

सिमोन सिनेक कहते हैं कि उन्हें रात में सोने से पहले अपना घर व्यवस्थित करने में सिर्फ 5 से 10 मिनट लगते हैं। जबकि इससे उनके सुबह के कई घंटे बच जाते हैं। इस समय को वह किसी प्रोडक्टिव काम में लगाते हैं। इससे पता चलता है कि सफलता सिर्फ बड़े काम करने से नहीं, बल्कि अनुशासन और अच्छी आदतों से मिलती है।

रात में घर व्यवस्थित करने की आदत क्यों जरूरी?

हमारे आसपास का वातावरण हमारे मानसिक स्वास्थ्य को सीधे तौर पर प्रभावित करता है। अगर सुबह उठने पर हमें घर बिखरा हुआ और अव्यवस्थित दिखता है तो हमारा पूरा दिन तनावपूर्ण हो सकता है।

इसके विपरीत अगर हम रात को ही घर व्यवस्थित कर लेते हैं तो सुबह एक साफ-सुथरे और शांत वातावरण में उठने में खुशी और सुकून मिलता है। इससे दिन की शुरुआत पॉजिटिव होती है।

मिलता है आत्मविश्वास

रात में घर को व्यवस्थित करने की आदत हमें अनुशासित बनाने के साथ हमारी मानसिक शांति और काम करने की क्षमता भी बढ़ाती है। सिमोन सिनेक कहते हैं-

रात में घर व्यवस्थित करने के फायदे

इसका सबसे बड़ा फायदा ये है कि आपकी सुबह की शुरुआत सकारात्मक होती है। इससे पूरे दिन मानसिक शांति और संतुलन बना रहता है। इससे और भी कई फायदे हैं-

रात में घर व्यवस्थित करने के आसान तरीके

इसके लिए सबसे पहले एक सिस्टम बनाएं। इसमें हर चीज को रखने के लिए एक जगह निर्धारित करें। अगर परिवार के साथ रहते हैं तो यह बात पूरे परिवार को पता होनी चाहिए ताकि यह सबकी एक नियमित आदत बन जाए। इससे आपको रोज अकेले सामान व्यवस्थित करने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।

छोटी आदतें ही लाती हैं बड़े बदलाव

  • सोने से पहले मोबाइल, लैपटॉप और चार्जर को सही जगह पर रखें।
  • अगले दिन के लिए कपड़े और जरूरी सामान पहले से तैयार रखें।
  • किचन को साफ करें और गंदे बर्तनों को धोकर रखें।
  • सोने से पहले लिविंग रूम और बेडरूम को व्यवस्थित करें।
  • बिखरे हुए सामानों को सही जगह पर रखें।
  • किताबें, पेन, पेपर और जरूरी डॉक्यूमेंट्स सही जगह पर रखें।

क्या कहती है साइंस स्टडी

अमेरिका की प्रिंसटन यूनिवर्सिटी की एक स्टडी के मुताबिक, हमारे आसपास अव्यवस्थित वातावरण से मस्तिष्क की कार्यक्षमता प्रभावित होती है। अगर लोग गंदगी और अव्यवस्था के बीच रहते हैं तो उनका ध्यान भटकता है और निर्णय लेने की क्षमता प्रभावित होती है। ऐसे लोगों को स्ट्रेस भी ज्यादा महसूस होता है। इसके विपरीत साफ-सुथरे और व्यवस्थित माहौल से कॉन्संट्रेशन बढ़ता है और मानसिक तनाव भी कम होता है।

Read more: Laughter Therapy : इम्यूनिटी बढ़ाने और तनाव खत्म करने में मदद करता है लाफ्टर थेरेपी

WhatsApp- व्हाट्सएप में जल्द आएंगे कई नए फीचर्स, यूजर्स को मिलेगा बेहतर अनुभव

WhatsApp- व्हाट्सएप में जल्द आएंगे कई नए फीचर्स, यूजर्स को मिलेगा बेहतर अनुभव

 तेज गर्मी में पौधे सूखने से कैसे बचाएं?

 तेज गर्मी में पौधे सूखने से कैसे बचाएं?

मीठे तरबूज की पहचान कैसे करें?

मीठे तरबूज की पहचान कैसे करें?

Health- मां और बच्चे की सेहत के लिए जरूरी हैं ये चार पौष्टिक फल

Health- मां और बच्चे की सेहत के लिए जरूरी हैं ये चार पौष्टिक फल

Health-चक्की चालनासन योग रोज करें, सेहत में दिखेगा बड़ा बदलाव

Health-चक्की चालनासन योग रोज करें, सेहत में दिखेगा बड़ा बदलाव

Health- रीढ़ को मजबूत बनाने के लिए फायदेमंद है मार्जरी आसन

Health- रीढ़ को मजबूत बनाने के लिए फायदेमंद है मार्जरी आसन

Health- गाजर-चुकंदर जूस- सेहत, खून और ऊर्जा के लिए पावरफुल नेचुरल ड्रिंक

Health- गाजर-चुकंदर जूस- सेहत, खून और ऊर्जा के लिए पावरफुल नेचुरल ड्रिंक

WhatsApp- अब ग्रुप चैट में नहीं होगा फिल्म, वेब सीरीज या लाइव मैच का सस्पेंस खराब

WhatsApp- अब ग्रुप चैट में नहीं होगा फिल्म, वेब सीरीज या लाइव मैच का सस्पेंस खराब

Health- दांतों की सेहत के लिए नियमित चेकअप अनिवार्य- विशेषज्ञ

Health- दांतों की सेहत के लिए नियमित चेकअप अनिवार्य- विशेषज्ञ

1 मार्च को होगी MPPSC SET परीक्षा

1 मार्च को होगी MPPSC SET परीक्षा

Health- कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल से लेकर दिल की सुरक्षा तक, बादाम के फायदे

Health- कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल से लेकर दिल की सुरक्षा तक, बादाम के फायदे

WhatsApp- व्हाट्सएप का नया कमाल, अब नए मेंबर्स भी देख सकेंगे पुरानी ग्रुप चैट

WhatsApp- व्हाट्सएप का नया कमाल, अब नए मेंबर्स भी देख सकेंगे पुरानी ग्रुप चैट

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870