Health- आंखों की सेहत के लिए जरूरी एक्सरसाइज और सूर्यनमस्कार

Read Time:  1 min
आंखों
आंखों
FONT SIZE
GET APP

नई दिल्ली । आज के डिजिटल युग में, जहां दिन का बड़ा हिस्सा मोबाइल, कंप्यूटर और लैपटॉप स्क्रीन (Laptop Screen) के सामने बीतता है, आंखों की कमजोरी और दृष्टि दोष एक आम समस्या बन गई है। लगातार स्क्रीन देखने से आंखों में थकान, जलन और धुंधलापन बढ़ता है। हालांकि, कुछ आसान और प्राकृतिक उपाय अपनाकर आंखों की सेहत को बेहतर बनाए रखा जा सकता है।

आंखों के व्यायाम से मिलेगा आराम

डिजिटल स्क्रीन (Digital Screen) के लगातार उपयोग से आंखों पर पड़ने वाले तनाव को कम करने के लिए नियमित व्यायाम बेहद जरूरी है। रोजाना कम से कम 10 मिनट आंखों को ऊपर, नीचे, दाएं और बाएं घुमाने का अभ्यास करें। इसके बाद कुछ देर आंखें बंद कर आराम दें। यह प्रक्रिया दिन में 4-5 बार दोहराने से आंखों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं और रक्त संचार बेहतर होता है।

सनगैजिंग और सूर्यनमस्कार का महत्व

(Surya Namaskar) और सनगैजिंग आंखों को आराम देने के प्रभावी तरीके माने जाते हैं। सूर्योदय या सूर्यास्त से पहले, जब सूर्य की किरणें हल्की हों, कुछ समय तक सूर्य की ओर देखें। इसके बाद हथेलियों को रगड़कर गर्म करें और बंद आंखों पर रखें। इससे आंखों की थकान कम होती है और आराम मिलता है।

खीरे का आईपैक देगा ठंडक

गर्मियों में आंखों का सूखापन और जलन बढ़ जाती है। इससे राहत पाने के लिए खीरे या ककड़ी का आईपैक बेहद कारगर है। दो पतली स्लाइस काटकर बंद आंखों पर 10-15 मिनट तक रखें। इससे आंखों को ठंडक मिलती है, सूजन कम होती है और ताजगी महसूस होती है।

स्क्रीन टाइम कम करना जरूरी

आंखों की सेहत बनाए रखने के लिए स्क्रीन टाइम को नियंत्रित करना बेहद जरूरी है। कोशिश करें कि रात 9 बजे के बाद मोबाइल या टीवी का उपयोग न करें। इससे आंखों पर पड़ने वाला दबाव कम होता है और नींद की गुणवत्ता भी बेहतर होती है। साथ ही डिजिटल आई स्ट्रेन से होने वाले सिरदर्द में भी राहत मिलती है।

अन्य पढ़े: Amaravati quantum : 14 अप्रैल को देश की पहली क्वांटम टेस्ट सुविधा का उद्घाटन

त्राटक क्रिया से बढ़ेगी एकाग्रता

आंखों के लिए त्राटक क्रिया भी बेहद फायदेमंद मानी जाती है। इसके लिए अंधेरे कमरे में एक दीपक या मोमबत्ती जलाकर उसकी लौ को बिना पलक झपकाए देखें। यह अभ्यास आंखों की सफाई करने के साथ-साथ एकाग्रता बढ़ाने में भी मदद करता है।

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।