తెలుగు | Epaper

Mopping hacks: पोछा लगाने में आता है आलस, 4 हैक्स बनाएंगे आपके काम को आसान

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Mopping hacks: पोछा लगाने में आता है आलस, 4 हैक्स बनाएंगे आपके काम को आसान

अगर आप इन फ्लोर क्‍लीनिंग हैक्स को अपने डेली रूटीन में शामिल कर लें, तो पोछा लगाना बोझ नहीं बल्कि एक आसान और जल्दी पूरा हो जाने वाला काम बन जाएगा. साथ ही आपका घर हर दिन साफ, खुशबूदार और फर्श शीशे जैसे चमकते रहेंगे।

Easy Mopping Tips: घर की साफ-सफाई में सबसे ज़्यादा मेहनत जिस काम में लगती है, वो है फर्श का पोछा लगाना. खासतौर पर जब गर्मी या उमस का मौसम हो, तो हाथ में पोछा पकड़ते ही थकान महसूस होने लगती है. कई बार तो आलस के चलते लोग पोछा करना ही छोड़ देते हैं और सिर्फ झाडू से काम चला लेते हैं. जिससे घर में गंदगी और बैक्टीरिया जमा होने लगते हैं. लेकिन अगर आप कुछ स्मार्ट ट्रिक्स को अपनाएं, तो पोछा लगाना न सिर्फ आसान हो सकता है, बल्कि कम वक्त और मेहनत में आपका फर्श शीशे जैसा चमक सकता है. यहां हम आपको बता रहे हैं 4 ऐसे आसान हैक्स, जो आपकी डेली मॉपिंग रूटीन को आसान बना देंगे और सफाई का काम भी आसान बन जाएगा।

पोछा के काम को आसान बनाने के लिए इन हैक्‍स को आजमाएं-

1.गर्म पानी में मिलाएं विनेगर और नींबू का रस
अगर आप चाहते हैं कि फर्श से गंदगी आसानी से हट जाए और साथ ही उसमें नेचुरल चमक भी आए, तो पोछे के पानी में थोड़ा सा सफेद सिरका (विनेगर) और नींबू का रस मिला लें. यह दोनों चीज़ें मिलकर फर्श को न सिर्फ साफ करती हैं, बल्कि उसमें से आने वाली बदबू को भी खत्म कर देती हैं. विनेगर में मौजूद एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज घर के वातावरण को भी स्वच्छ बनाती हैं।

कैसे करें इस्तेमाल:
एक बाल्टी गुनगुने पानी में 1 कप सफेद सिरका और आधा नींबू निचोड़ कर मिला लें. फिर इसी पानी से पोछा लगाएं।

2.फ्लोर क्लीनर में मिलाएं नमक- हटेगा चिकनापन
अक्सर फर्श पर तेल के छींटे या बच्चों के फैले जूस वगैरह से चिपचिपाहट आ जाती है, जो पोछा लगाने के बाद भी पूरी तरह नहीं हटती. इस स्थिति में आप अपने फ्लोर क्लीनर में थोड़ा सा नमक मिला लें. नमक चिकनाहट को सोख लेता है और फर्श एकदम साफ और ड्राई हो जाता है।

कैसे करें इस्तेमाल:
पानी में रोज़ाना जो फ्लोर क्लीनर मिलाते हैं, उसमें एक बड़ा चम्मच नमक भी मिला लें और फिर सामान्य तरीके से पोछा लगाएं।

3.मॉप में डालें एसेंशियल ऑयल- आएगी ताजगी और खुशबू
अगर आप चाहते हैं कि आपके घर में हमेशा एक ताजगी और अच्छी खुशबू बनी रहे, तो पोछा लगाते समय पानी में कुछ बूंदें एसेंशियल ऑयल की डाल सकते हैं. लैवेंडर, टी-ट्री या लेमनग्रास जैसे ऑयल्स ना सिर्फ घर को महकाते हैं, बल्कि बैक्टीरिया और कीटाणुओं को भी खत्म करते हैं।

कैसे करें इस्तेमाल: पोछे के पानी में 5-6 बूंदें एसेंशियल ऑयल की डालें और मिक्स करके पूरे घर में लगाएं.

4.वायरलेस फ्लैट मॉप या स्प्रे मॉप अपनाएं
अगर आपको हर बार बाल्टी में पानी डुबोकर पोछा लगाना थकाऊ लगता है, तो आप मार्केट में मिलने वाले फ्लैट मॉप्स या स्प्रे मॉप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं. इनमें पानी और क्लीनर पहले से भरे रहते हैं और बस एक बटन दबाकर सफाई हो जाती है. इससे बार-बार झुकने और उठने की झंझट नहीं रहती और सफाई भी प्रोफेशनल जैसी होती है।

अगर आप इन हैक्स को अपने डेली रूटीन में शामिल कर लें, तो पोछा लगाना बोझ नहीं बल्कि एक आसान और जल्दी पूरा हो जाने वाला काम बन जाएगा. साथ ही आपका घर हर दिन साफ, खुशबूदार और फर्श शीशे जैसे चमकते रहेंगे. तो आलस छोड़िए और अपनाइए ये स्मार्ट टिप्स।

Read more: Vastu Tips : घर की छत पर इन चीजों को रखने से दूर होती है निगेटिव एनर्जी, बढ़ती है सकारात्मक ऊर्जा

WhatsApp- व्हाट्सएप में जल्द आएंगे कई नए फीचर्स, यूजर्स को मिलेगा बेहतर अनुभव

WhatsApp- व्हाट्सएप में जल्द आएंगे कई नए फीचर्स, यूजर्स को मिलेगा बेहतर अनुभव

 तेज गर्मी में पौधे सूखने से कैसे बचाएं?

 तेज गर्मी में पौधे सूखने से कैसे बचाएं?

मीठे तरबूज की पहचान कैसे करें?

मीठे तरबूज की पहचान कैसे करें?

Health- मां और बच्चे की सेहत के लिए जरूरी हैं ये चार पौष्टिक फल

Health- मां और बच्चे की सेहत के लिए जरूरी हैं ये चार पौष्टिक फल

Health-चक्की चालनासन योग रोज करें, सेहत में दिखेगा बड़ा बदलाव

Health-चक्की चालनासन योग रोज करें, सेहत में दिखेगा बड़ा बदलाव

Health- रीढ़ को मजबूत बनाने के लिए फायदेमंद है मार्जरी आसन

Health- रीढ़ को मजबूत बनाने के लिए फायदेमंद है मार्जरी आसन

Health- गाजर-चुकंदर जूस- सेहत, खून और ऊर्जा के लिए पावरफुल नेचुरल ड्रिंक

Health- गाजर-चुकंदर जूस- सेहत, खून और ऊर्जा के लिए पावरफुल नेचुरल ड्रिंक

WhatsApp- अब ग्रुप चैट में नहीं होगा फिल्म, वेब सीरीज या लाइव मैच का सस्पेंस खराब

WhatsApp- अब ग्रुप चैट में नहीं होगा फिल्म, वेब सीरीज या लाइव मैच का सस्पेंस खराब

Health- दांतों की सेहत के लिए नियमित चेकअप अनिवार्य- विशेषज्ञ

Health- दांतों की सेहत के लिए नियमित चेकअप अनिवार्य- विशेषज्ञ

1 मार्च को होगी MPPSC SET परीक्षा

1 मार्च को होगी MPPSC SET परीक्षा

Health- कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल से लेकर दिल की सुरक्षा तक, बादाम के फायदे

Health- कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल से लेकर दिल की सुरक्षा तक, बादाम के फायदे

WhatsApp- व्हाट्सएप का नया कमाल, अब नए मेंबर्स भी देख सकेंगे पुरानी ग्रुप चैट

WhatsApp- व्हाट्सएप का नया कमाल, अब नए मेंबर्स भी देख सकेंगे पुरानी ग्रुप चैट

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870