తెలుగు | Epaper

IMD: किसानों को राहत, मौसम में ठंडक…

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
IMD: किसानों को राहत, मौसम में ठंडक…

IMD ने बताया जुलाई में कितनी होगी बारिश?

  • भारतीय मौसम (Season) विज्ञान विभाग (IMD) ने जुलाई 2025 के लिए अपने मौसम पूर्वानुमान में देशभर में सामान्य से अधिक बारिश की भविष्यवाणी की है. देश में औसतन 106% से ज्यादा बारिश की उम्मीद है, जिससे तापमान में कमी आएगी और किसानों को लाभ होगा।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग यानी IMD ने जुलाई 2025 के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है. इसके मुताबिक इस महीने देशभर में औसत से अधिक बारिश होने की संभावना है. जुलाई में पूरे देश में औसतन 106% या उससे भी ज्यादा बारिश होने की उम्मीद है. इससे मौसम में ठंडक बने रहने के आसार हैं और किसानों के लिए भी यह बारिश खुशहाली ला सकती है।

जून का महीने तपन भरा रहा है, लेकिन इस बार जुलाई में अच्छी बारिश की उम्मीद की जा रही है. जिससे किसानों और आम लोगों को राहत मिल सकती है. हालांकि मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में कम बारिश होने के आसार हैं. ऐसे में इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए तैयार रहने की हिदायत दी गई है।

कहां कम-कहां ज्यादा बारिश?

मौसम विभाग की मानें तो देश के ज्यादातर हिस्सों में सामान्य या सामान्य से अधिक बारिश देखने को मिल सकती है. हालांकि, पूर्वोत्तर भारत, पूर्वी भारत के कुछ इलाके, दक्षिणी प्रायद्वीपीय, भारत के सुदूर हिस्से और उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ क्षेत्र ऐसे हैं, जहां जुलाई में सामान्य से कम बारिश की संभावना जताई गई है।

कैसा रहेगा तापमान

जुलाई में अधिकतम तापमान (दिन का तापमान) देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य या सामान्य से कम रह सकता है. लेकिन पूर्वोत्तर भारत, उत्तर-पश्चिम, पूर्वी और दक्षिणी प्रायद्वीपीय इलाकों में तापमान सामान्य से ज्यादा रह सकता है।

रात के तापमान यानी न्यूनतम तापमान की बात करें तो वह भी कई हिस्सों में सामान्य या उससे कम रहने की संभावना है. लेकिन पूर्वोत्तर, दक्षिण भारत और कुछ पूर्वी व मध्य भारत के इलाकों में रात का तापमान सामान्य से अधिक रह सकता है।

समुद्री स्थितियों का असर

फिलहाल प्रशांत महासागर में एल नीनो जैसी कोई खास स्थिति नहीं है, यानी ENSO (El NiñoSouthern Oscillation) न्यूट्रल स्थिति में है. संभावना है कि ये स्थिति मानसून के पूरे सीजन तक बनी रहेगी. भारतीय महासागर में भी फिलहाल IOD (Indian Ocean Dipole) की स्थिति सामान्य बनी हुई है. लेकिन अगले कुछ महीनों में इसके नकारात्मक रूप में बदलने की संभावना जताई गई है, जो मानसून को थोड़ा प्रभावित कर सकता है।

Read more: IMD : Gujarat and Maharashtra में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी

एसिड अटैक पीड़ितों को नौकरी दे – सुप्रीम कोर्ट आदेश

एसिड अटैक पीड़ितों को नौकरी दे – सुप्रीम कोर्ट आदेश

कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, बैरल $100 पार

कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, बैरल $100 पार

Weather- मार्च में ही तपने लगा मौसम, कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट

Weather- मार्च में ही तपने लगा मौसम, कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट

Delhi- केजरीवाल-सिसोदिया समेत 21 को बरी करना अनुचित- दिल्ली हाईकोर्ट

Delhi- केजरीवाल-सिसोदिया समेत 21 को बरी करना अनुचित- दिल्ली हाईकोर्ट

Bihar- 5 साल में बिहार से पलायन खत्म होगा-डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी

Bihar- 5 साल में बिहार से पलायन खत्म होगा-डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी

Bihar- निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री परिवारवाद के मुद्दे पर घिरे नीतीश

Bihar- निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री परिवारवाद के मुद्दे पर घिरे नीतीश

WB- कोलकाता दौरे पर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन, काले झंडे दिखाए

WB- कोलकाता दौरे पर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन, काले झंडे दिखाए

LPG बुकिंग नियम बदले, उपभोक्ताओं को झटका

LPG बुकिंग नियम बदले, उपभोक्ताओं को झटका

लोकसभा स्पीकर पर अविश्वास, संसद में हाई टेंशन

लोकसभा स्पीकर पर अविश्वास, संसद में हाई टेंशन

राष्ट्रपति विवाद, ममता ने फोटो से मोदी को घेरा

राष्ट्रपति विवाद, ममता ने फोटो से मोदी को घेरा

सोने की कीमत स्थिर, हैदराबाद में आज के रेट

सोने की कीमत स्थिर, हैदराबाद में आज के रेट

Bihar- निशांत का बड़ा बयान-बिहार की जनता पिता के 20 साल के विकास को याद रखेगी

Bihar- निशांत का बड़ा बयान-बिहार की जनता पिता के 20 साल के विकास को याद रखेगी

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870