తెలుగు | Epaper

Black Coffee में चीनी डालना चाहिए या नहीं

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle

ये सच है कि ब्लैक कॉफी का स्वाद कड़वा होता है। ऐसी कड़वी चीज को पीना सबके बस की बात भी नहीं। इसलिए कई लोग ब्लैक कॉफी का सेवन नहीं करते हैं। कई लोग ब्लैक कॉफी के फायदों को जानने के बाद पीते हैं लेकिन उसमें चीनी मिला देते हैं। हालांकि, सामान्य कॉफी में दूध या चीनी तो मिलाया जाता है यही सोचकर लोग ब्लैक कॉफी (Black Coffee) में भी चीनी मिलाते हैं। मगर, ऐसा करना सही है या नहीं, इसके बारे में हमने एक्सपर्ट से बातचीत की। एक्सपर्ट के मुताबिक ब्लैक कॉफी में चीनी मिलाना चाहिए या नहीं, जानिए।

हमने इस सवाल को आयुर्वेदिक डॉक्टर से पूछा तो उन्होंने कहा कि ब्लैक कॉफी को चीनी के साथ नहीं पीना चाहिए। अगर आप ब्लैक कॉफी में चीनी या दूध मिला दिए तो वो ब्लैक कॉफी नहीं है। अगर आपको ब्लैक कॉफी के फायदे चाहिए तो फिर उसको काली कॉफी की तरह ही सेवन करना चाहिए।

ब्लैक कॉफी को लेकर जिम ट्रेनर की सलाह

कई जिम ट्रेनर भी वर्कआउट से पहले ब्लैक कॉफी को पीने की सलाह देते हैं। हमने इसको लेकर एक जिम ट्रेनर से पूछा कि क्या अगर मैंं ब्लैक कॉफी में चीनी मिलाकर पी लूं तो गलत होगा? वो बोले आपको ऐसा नहीं करना चाहिए। इससे आपको फायदे की बजाय नुकसान हो सकता है।

ब्लैक कॉफी में चीनी नहीं मिलाने के कारण

हेल्थ के लिए सही क्यों नहीं है। वो बोले कि स्टडी कहती है कि ब्लैक कॉफी का नियमित व उचित मात्रा में सेवन करने से डायबिटिज को कंट्रोल किया जा सकता है। सोचिए, अगर आप उसी कॉफी में चीनी मिला दिए तो क्या वो आपके लिए फायदेमंद होगा। इसी तरह जिम ट्रेनर ने कहा कि ब्लैक कॉफी वेटलॉस आदि मे मददगार होती है। अगर आप चीनी मिला दिए तो उसमें कैलोरी काफी बढ़ जाएगी। ऐसे में वो फायदे की जगह नुकसान पहुंचाने का काम करेगी। इन्हीं कारणों से ब्लैक कॉफी में चीनी नहीं मिलाना चाहिए।

ब्लैक कॉफी की कड़वाहट कम करने के उपाय

अगर आप ब्लैक कॉफी की कड़वाहट कम करना चाहते हैं तो आपके लिए कुछ तरीका बता देते हैं। ये सुझाव ही एक्सपर्ट की ओर से बातचीत में बताए गए हैं। आप इनको फॉलो कर सकते हैं-

  • ब्लैक कॉफी में हल्की मात्रा में शहद मिला दें। उसमें नेचुरल शुगर होता है तो वो नुकसानदेह नहीं होगा। अधिक गर्म कॉफी में शहद ना मिलाएं।
  • ब्लैक कॉफी में पानी की मात्रा अधिक करने से भी कड़वाहट कम हो सकती है।

Read more: Health Tips: चाय-कॉफी की जगह इन पौष्टिक चीजों से करें दिन की शुरूआत

WhatsApp- व्हाट्सएप में जल्द आएंगे कई नए फीचर्स, यूजर्स को मिलेगा बेहतर अनुभव

WhatsApp- व्हाट्सएप में जल्द आएंगे कई नए फीचर्स, यूजर्स को मिलेगा बेहतर अनुभव

 तेज गर्मी में पौधे सूखने से कैसे बचाएं?

 तेज गर्मी में पौधे सूखने से कैसे बचाएं?

मीठे तरबूज की पहचान कैसे करें?

मीठे तरबूज की पहचान कैसे करें?

Health- मां और बच्चे की सेहत के लिए जरूरी हैं ये चार पौष्टिक फल

Health- मां और बच्चे की सेहत के लिए जरूरी हैं ये चार पौष्टिक फल

Health-चक्की चालनासन योग रोज करें, सेहत में दिखेगा बड़ा बदलाव

Health-चक्की चालनासन योग रोज करें, सेहत में दिखेगा बड़ा बदलाव

Health- रीढ़ को मजबूत बनाने के लिए फायदेमंद है मार्जरी आसन

Health- रीढ़ को मजबूत बनाने के लिए फायदेमंद है मार्जरी आसन

Health- गाजर-चुकंदर जूस- सेहत, खून और ऊर्जा के लिए पावरफुल नेचुरल ड्रिंक

Health- गाजर-चुकंदर जूस- सेहत, खून और ऊर्जा के लिए पावरफुल नेचुरल ड्रिंक

WhatsApp- अब ग्रुप चैट में नहीं होगा फिल्म, वेब सीरीज या लाइव मैच का सस्पेंस खराब

WhatsApp- अब ग्रुप चैट में नहीं होगा फिल्म, वेब सीरीज या लाइव मैच का सस्पेंस खराब

Health- दांतों की सेहत के लिए नियमित चेकअप अनिवार्य- विशेषज्ञ

Health- दांतों की सेहत के लिए नियमित चेकअप अनिवार्य- विशेषज्ञ

1 मार्च को होगी MPPSC SET परीक्षा

1 मार्च को होगी MPPSC SET परीक्षा

Health- कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल से लेकर दिल की सुरक्षा तक, बादाम के फायदे

Health- कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल से लेकर दिल की सुरक्षा तक, बादाम के फायदे

WhatsApp- व्हाट्सएप का नया कमाल, अब नए मेंबर्स भी देख सकेंगे पुरानी ग्रुप चैट

WhatsApp- व्हाट्सएप का नया कमाल, अब नए मेंबर्स भी देख सकेंगे पुरानी ग्रुप चैट

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870