పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Tamil Nadu : तमिलनाडु में सड़क दुर्घटना में 10 पर्यटकों की मौत

Author Icon By Surekha Bhosle
Updated: April 18, 2026 • 10:51 AM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

गाड़ी में सवार थे 20 यात्री

तमिलनाडु में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 10 पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के समय वाहन में कुल 20 यात्री सवार थे।

हादसा कैसे हुआ?

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वाहन तेज रफ्तार में था और चालक का नियंत्रण अचानक खो गया। इसके बाद गाड़ी सड़क से फिसलकर पलट गई या किसी अन्य वाहन/खाई से टकरा गई। पुलिस दुर्घटना के सही कारणों की जांच कर रही है।

तमिलनाडु के कोयंबटूर (Coimbatore) में भीषण हादसा हो गया है। इस दुर्घटना में 10 पर्यटकों की जान चली गई। इस गाड़ी में सवार अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है।

Valparai Accident: तमिलनाडु के वालपारई (Valparai ) में भीषण वैन दुर्घटना हो गई है। इस घटना में 10 पर्यटकों की मौत हो गई है। केरल में रजिस्टर्ड यह टूरिस्ट गाड़ी वालपारई-पोल्लाची सड़क पर 13वें हेयरपिन मोड़ पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। आशंका जताई जा रही है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि दुर्घटना के समय गाड़ी में 20 यात्री सवार थे।

शार्प टर्न पर गाड़ी हुई हादसे का शिकार

बता दें कि कोयंबटूर जिले के वालपारई में ये घटना हुई है। इसमें एक टूरिस्ट गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त हो गई और उसमें सवार 10 लोगों की जान चली गई। रोड पर शार्प टर्न होने के कारण गाड़ी नीचे लुढ़क गई और एक्सीडेंट हो गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि वलपराई-पोल्लाची घाट रोड पर गाड़ी बेकाबू हो गई और 13वें मोड़ से फिसलते हुए 9वें मोड़ तक नीचे चली गई।

मलप्पुरम के रहने वाले थे वैन में सवार पर्यटक

इस हादसे में वैन बहुत बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, वैन में जो लोग सवार थे, वे सभी केरल के मलप्पुरम से आए थे। हालांकि, यह अभी साफ नहीं हो पाया है कि वे एक ही फैमिली के मेंबर थे या दोस्त अथवा परिचित थे।

अन्य पढ़े: India gold import policy : तीन साल तक सोना-चांदी आयात की मंजूरी

अस्पताल में भर्ती कराए गए जख्मी टूरिस्ट

पुलिस के मुताबिक, घायलों को पास के अस्पताल में उचित इलाज के लिए एडमिट कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस मामले की जांच जारी है। मृतकों और घायलों के परिजनों का पता लगाया जा रहा है। उन्हें इसकी सूचना पहुंचाने की कोशिश की जा रही है।

हादसे में उड़े वैन के परखच्चे

हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद राहत-बचाव कार्य की शुरुआत हुई। इस हादसे में वैन के परखच्चे उड़ गए। टूरिस्ट के शव सड़क पर गिरे पड़े नजर आए थे।

अन्य पढ़े:

#BreakingNews #HindiNews #LatestNews #TamilNaduAccident #RoadSafety #BreakingNews #TouristTragedy

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.