मेटा में बड़ी छंटनी
Meta layoffs 2026 : सोशल मीडिया कंपनी और फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा एक बार फिर बड़े पैमाने पर छंटनी की तैयारी कर रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार 20 मई से शुरू होने वाली पहली लहर में दुनियाभर में करीब 8000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला जा सकता है। यह कंपनी के कुल कर्मचारियों का लगभग 10 प्रतिशत माना जा रहा है।
AI रणनीति का असर
कंपनी के सीईओ मार्क जुकरबर्ग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक पर भारी निवेश कर रहे हैं। इसी रणनीति के तहत कंपनी अपने कामकाज को AI आधारित बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है। इसके लिए मैनेजमेंट स्तर को कम करते हुए कम कर्मचारियों के साथ ज्यादा कार्यक्षमता हासिल करने की योजना बनाई जा रही है।
अन्य पढ़े: Akshaya Tritiya 2026 : अक्षय तृतीया पर सोना ही क्यों खरीदा जाता है?
आगे और भी कटौती संभव
2022-23 के दौरान मेटा पहले ही लगभग 21,000 कर्मचारियों की छंटनी कर चुकी है। हालांकि (Meta layoffs 2026) फिलहाल कंपनी आर्थिक रूप से मजबूत है, फिर भी भविष्य की रणनीति के तहत संगठन में बड़े बदलाव किए जा रहे हैं। इंजीनियरों को नए “एप्लाइड AI” विभाग में स्थानांतरित किया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस साल के दूसरे हिस्से में और भी छंटनी हो सकती है।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :