తెలుగు | Epaper

Covid Cases: देश में कोरोना से 13 मौत, 1252 एक्टिव केस

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Covid Cases: देश में कोरोना से 13 मौत, 1252 एक्टिव केस

देश में एक्टिव कोरोना केस की संख्या बढ़कर 1,252 हो गई है। अब तक इसके संक्रमण के कारण 13 लोगों की जान जा चुकी है। देश में सबसे ज्यादा 430 एक्टिव मामले केरल से सामने आए हैं, जबकि महाराष्ट्र 325 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है।

कोरोना वायरस एक बार फिर देश में तेजी से फैल रहा है। भारत के कई बड़े शहरों और राज्यों में COVID-19 के नए केस लगातार सामने आ रहे हैं और अब मौतों का आंकड़ा भी बढ़ने लगा है। दिल्ली, महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों में संक्रमण की रफ्तार में अचानक तेजी आई है।

संक्रमण के कारण 13 लोगों की जान जा चुकी है

ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में एक्टिव कोरोना केस की संख्या बढ़कर 1,252 हो गई है। अब तक इसके संक्रमण के कारण 13 लोगों की जान जा चुकी है। देश में सबसे ज्यादा 430 एक्टिव मामले केरल से सामने आए हैं, जबकि महाराष्ट्र 325 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है। सिर्फ मुंबई में ही 316 एक्टिव केस हैं।

उत्तर प्रदेश के रहने वाले एक व्यक्ति की चंडीगढ़ में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह व्यक्ति पंजाब के लुधियाना में काम करता था और सांस लेने में तकलीफ के चलते चंडीगढ़ रेफर किया गया था। वहां जांच में उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई।

इसके अलावा, महाराष्ट्र, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक और मध्य प्रदेश में कुल 11 मौतें हुई हैं, जिससे देश में कुल मृतकों की संख्या 13 हो गई है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी 29-30 मई के यूपी और बिहार दौरे को देखते हुए संबंधित राज्यों का स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। प्रशासन ने निर्देश दिए हैं कि पीएम की सुरक्षा के लिए उनके 100 मीटर के दायरे में रहने वाले सभी व्यक्तियों की कोविड-19 जांच की जाएगी।

कोरोना वायरस के चार नए वैरिएंट की पहचान हुई है

भारत में कोरोना वायरस के चार नए वैरिएंट की पहचान हुई है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के महानिदेशक डॉ. राजीव बहल ने बताया कि दक्षिण और पश्चिम भारत से मिले सैंपल्स की जीनोमिक सीक्वेंसिंग के दौरान ये नए वैरिएंट सामने आए हैं।

इन वैरिएंट्स के नाम LF.7, XFG , JN.1 और NB.1.8.1 हैं। डॉ. बहल के अनुसार, ये सभी वैरिएंट JN.1 वैरिएंट फैमिली से संबंधित हैं, जो पहले से ही विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा “Variant of Interest” की श्रेणी में रखा गया है।

कोविड नियमों का पालन करने की सलाह दी गई है

विशेषज्ञों का मानना है कि भले ही ये नए वैरिएंट पहले के मुकाबले तेजी से फैल सकते हैं, लेकिन इनसे होने वाली बीमारी की गंभीरता फिलहाल कम आंकी जा रही है। फिर भी, स्वास्थ्य मंत्रालय और ICMR की ओर से सतर्कता बरतने और मास्क पहनने, भीड़ से बचने व हाथ धोने जैसे कोविड नियमों का पालन करने की सलाह दी गई है।

Read more : दिल्ली में 38 आइपीएस अफसरों का हुआ तबादला

मोदी का इज़राइल दौरा? नेतन्याहू का बड़ा संकेत

मोदी का इज़राइल दौरा? नेतन्याहू का बड़ा संकेत

National- अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, फिलहाल जेल में ही रहेगा डॉन

National- अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, फिलहाल जेल में ही रहेगा डॉन

National- आतंकवाद और नक्सलवाद पर केंद्र का सख्त रुख, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति दोहराई

National- आतंकवाद और नक्सलवाद पर केंद्र का सख्त रुख, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति दोहराई

National-17 फरवरी को लगेगा 2026 का पहला सूर्य ग्रहण, भारत पर नहीं पड़ेगा कोई प्रभाव

National-17 फरवरी को लगेगा 2026 का पहला सूर्य ग्रहण, भारत पर नहीं पड़ेगा कोई प्रभाव

National- सीएम सरमा के खिलाफ हेट स्पीच याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज किया

National- सीएम सरमा के खिलाफ हेट स्पीच याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज किया

Manipur- मणिशंकर का बड़ा दावा, विजयन ही रहेंगे मुख्यमंत्री, केरल की राजनीति में मचा हलचल

Manipur- मणिशंकर का बड़ा दावा, विजयन ही रहेंगे मुख्यमंत्री, केरल की राजनीति में मचा हलचल

छात्रा की हत्या, गिफ्ट के बहाने बुलाकर हाथ-पांव बांधे, फिर गला घोंटा

छात्रा की हत्या, गिफ्ट के बहाने बुलाकर हाथ-पांव बांधे, फिर गला घोंटा

National- ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर 9 मार्च को चर्चा, सरकार को बहुमत का भरोसा

National- ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर 9 मार्च को चर्चा, सरकार को बहुमत का भरोसा

Rajasthan-भिवाड़ी में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, 7 कर्मचारियों की जलकर मौत

Rajasthan-भिवाड़ी में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, 7 कर्मचारियों की जलकर मौत

AI-एआई समिट पर पीएम मोदी- भारत के लिए गर्व का क्षण, दिल्ली में टेक महाकुंभ शुरू

AI-एआई समिट पर पीएम मोदी- भारत के लिए गर्व का क्षण, दिल्ली में टेक महाकुंभ शुरू

छेड़छाड़ का विरोध करने पर नाबालिग लड़की पर बर्बर हमला

छेड़छाड़ का विरोध करने पर नाबालिग लड़की पर बर्बर हमला

किसके बेटे को ज्यादा दहेज मिला’ पर विवाद, जमकर चले लाठी-डंडे

किसके बेटे को ज्यादा दहेज मिला’ पर विवाद, जमकर चले लाठी-डंडे

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870