J&K : सेना की वर्दी में दिखे 2 आतंकी, जम्मू कश्मीर के सांबा में हाई अलर्ट

Read Time:  1 min
जम्मू कश्मीर
जम्मू कश्मीर
FONT SIZE
GET APP

जम्मू-कश्मीर के सांबा में ग्रामीणों द्वारा संदिग्ध गतिविधि की सूचना दिए जाने के बाद तलाशी अभियान शुरू किया गया है। कथित तौर पर दो आतंकियों को सेना की वर्दी में देखा गया है।

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से भारतीय सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर हैं। इस बीच बुधवार को यहां सांबा जिले के कुछ गांववालों ने सुरक्षा बलों को दो संदिग्ध आतंकवादियों की गतिविधि की सूचना दी है। सूचना मिलते ही इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया गया है।

संदिग्ध व्यक्तियों का कोई पता नहीं चल पाया है

अधिकारियों ने बताया कि सर्च ऑपरेशन जारी है, लेकिन अभी तक संदिग्ध व्यक्तियों का कोई पता नहीं चल पाया है। जानकारी के मुताबिक आतंकियों ने सेना की वर्दी पहन रखी है। अधिकारियों ने बताया कि कुछ ग्रामीणों ने कथित तौर पर रात के समय नुड गांव के आसपास के एक स्कूल के पास संदिग्ध लोगों को देखा। उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। अधिकारियों ने बताया कि पूरे इलाके को पुलिस और सेना के संयुक्त दलों ने घेर लिया है। बुधवार तड़के सुबह तलाशी अभियान शुरू किया गया। इससे पहले बीते सोमवार को सांबा जिले के सीमावर्ती इलाके से एक मोर्टार शेल बरामद किया था। अधिकारियों ने बताया कि उसे सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया गया।

सर्च ऑपरेशन जारी है

अधिकारियों ने बताया कि सर्च ऑपरेशन जारी है, लेकिन अभी तक संदिग्ध व्यक्तियों का कोई पता नहीं चल पाया है। जानकारी के मुताबिक आतंकियों ने सेना की वर्दी पहन रखी है। अधिकारियों ने बताया कि कुछ ग्रामीणों ने कथित तौर पर रात के समय नुड गांव के आसपास के एक स्कूल के पास संदिग्ध लोगों को देखा। उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी।
अधिकारियों ने बताया कि पूरे इलाके को पुलिस और सेना के संयुक्त दलों ने घेर लिया है। बुधवार तड़के सुबह तलाशी अभियान शुरू किया गया। इससे पहले बीते सोमवार को सांबा जिले के सीमावर्ती इलाके से एक मोर्टार शेल बरामद किया था। अधिकारियों ने बताया कि उसे सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया गया।

Read more : Patna : तीसरे तीन भी मर्डर, पाटलिपुत्रा में दो को मारी गोली; 1 की मौत

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।