పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Latest News : जयपुर में 200 सिलेंडर दो घंटे तक फटे

Author Icon By Surekha Bhosle
Updated: October 8, 2025 • 11:02 AM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

केमिकल टैंकर की टक्कर से एलपीजी ट्रक में लगी भीषण आग

हादसे में ड्राइवर जिंदा जल गया, 5 गाड़ियां जलकर खाक

जयपुर-अजमेर (Jaipur) हाईवे पर मंगलवार रात 10 बजे (LPG) गैस सिलेंडर से भरे खड़े ट्रक को केमिकल के टैंकर ने टक्कर मार दी। इससे ज्वलनशील केमिकल से भरे टैंकर के केबिन में आग लग गई। इस कारण सिलेंडरों में ब्लास्ट हो गया

एक के बाद एक 200 सिलेंडर फट गए। कुछ सिलेंडर 500 मीटर दूर-दूर तक खेतों में गिरे। 10 किलोमीटर दूर तक धमाकों की आवाज सुनाई दी। करीब 2 घंटे तक सिलेंडर फटते रहे।

हादसे में टैंकर ड्राइवर रामराज मीणा जिंदा जल गया

हादसे में टैंकर ड्राइवर रामराज मीणा जिंदा जल गया। फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियों ने 3 घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। ट्रक में करीब 330 सिलेंडर थे।

अन्य पढ़ें: जयपुर के SMS ट्रॉमा सेंटर के ICU में हादसा

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया- आरटीओ की गाड़ी देखकर टैंकर ड्राइवर ने गाड़ी ढाबे की तरफ मोड़ दी। इसी दौरान गैस सिलेंडर से भरे ट्रक से टकरा गया।

हादसा दूदू (जयपुर) के मोखमपुरा के पास हुआ। हादसे में वहां खड़े पांच वाहन भी आग की चपेट में आ गए। घटना के बाद हाईवे पर दोनों ओर ट्रैफिक रोक दिया गया। हाईवे को बुधवार सुबह करीब 4.30 बजे खोला गया।

हादसे से जुड़ी बड़ी बातें…

1. ढाबे पर खड़े ट्रक में घुसा टैंकर

हाईवे पर सावरदा पुलिया के पास ढाबे पर गैस सिलेंडरों से भरा ट्रक खड़ा था। इसी दौरान तेज रफ्तार में आए केमिकल से भरे टैंकर ने टक्कर मार दी। इससे दोनों वाहनों में आग लग गई। देखते ही देखते सिलेंडरों में ब्लास्ट होने लगा। रुक-रुककर करीब 2 घंटे तक सिलेंडर फटते रहे।

2. आरटीओ की गाड़ी देख टैंकर ड्राइवर ने ट्रक को मारी टक्कर

ट्रक ड्राइवर शाहरुख ने बताया- मेरा ट्रक इस हादसे में जलकर खाक हो गया है। आरटीओ की गाड़ी को देखकर केमिकल के टैंकर ड्राइवर ने खुद को बचाने के लिए टैंकर को ढाबे में घुसा दिया। इससे टैंकर सिलेंडर से भरे ट्रक से टकरा गया। इसके बाद स्पार्किंग हुई और आग लग गई। केमिकल के ट्रक के ड्राइवर ने खुद को बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन एकाएक आग फैल गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

3. हादसे के बाद ट्रैफिक को डायवर्ट किया

अजमेर से किशनगढ़ होते हुए जयपुर के रास्ते पर दबाव कम करने के लिए पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्ट किया। किशनगढ़ से रूपनगढ़ की तरफ होते हुए गाड़ियों को जयपुर की तरफ भेजा गया। वहीं, जयपुर से अजमेर की ओर जाने वाले वाहनों को 200 फीट बाइपास से ही टोंक रोड से डायवर्ट किया गया।

गैस सिलेंडर एक घंटे में कितने घंटे चलता है?

4 लोगों के छोटे परिवार में 3 समय के खाने को पकाने में लगभग 2 से ढाई घंटे तक गैस जलती है. इस हिसाब से एक दिन के गैस का खर्च लगभग 50 रुपये आता है. आपको बता दें कि एक घंटे में गैस की खपत की मात्रा बर्नर के साइज और प्रकार के हिसाब से अलग-अलग भी हो सकती है.9

अन्य पढ़ें:

#BreakingNews #ChemicalTankerBlast #HighwayFire #HindiNews #JaipurAccident #LatestNews #LPGTruckCrash #RoadSafetyAlert

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.