PM Modi 12 Years Government : योगी बोले- पीएम ने नए भारत की मजबूत नींव रखी

Read Time:  1 min
UP CM Yogi Adityanath
UP CM Yogi Adityanath
FONT SIZE
GET APP

नई दिल्ली,। साल 2014 में 26 मई को (Narendra Modi) ने देश के 15वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी। प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने अपने कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस अवसर पर (Yogi Adityanath) ने पीएम मोदी को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

योगी ने पीएम मोदी की नेतृत्व क्षमता की सराहना की

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में गरीब कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता मिली है। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी ने विकास को एक बड़े जन-आंदोलन का रूप दिया है।

सोशल मीडिया पर दी शुभकामनाएं

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर किए गए पोस्ट में योगी आदित्यनाथ ने लिखा कि विश्व के सबसे लोकप्रिय राजनेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सेवा, सुशासन और लोक-कल्याण को समर्पित 12 वर्ष पूर्ण करने पर हार्दिक बधाई। उन्होंने कहा कि इन वर्षों में अंत्योदय आत्मनिर्भरता की शक्ति में परिवर्तित हुआ है।

नए भारत के निर्माण का जिक्र

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शी सोच ने ऐसे नए भारत का निर्माण किया है, जहां नारी सशक्तीकरण, नवाचार, आर्थिक प्रगति और सांस्कृतिक पुनर्जागरण साथ-साथ आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने देश की सुरक्षा और वैश्विक साख को भी प्रधानमंत्री के नेतृत्व की बड़ी उपलब्धि बताया।

आतंकवाद के खिलाफ मजबूत भारत

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सीमाओं पर अडिग और आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक रुख अपनाने वाला भारत आज विश्व मंच पर आत्मविश्वास से भरा नेतृत्व बन चुका है। उन्होंने कहा कि डिजिटल, डेमोग्राफी और डेमोक्रेसी की त्रिवेणी विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को नई गति दे रही है।

अन्य पढ़े: West Bengal- पहचान और कार्रवाई पूरी, अब शुरू होगा घुसपैठियों का डिपोर्टेशन

जनहित योजनाओं का किया जिक्र

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास, जन-धन, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला और स्वनिधि जैसी योजनाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं ने विकास को सीधे आम लोगों तक पहुंचाया है और जनता का विश्वास मजबूत किया है।

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।