Septic Tank Tragedy : जहरीली गैस से ओडिशा में 6 लोगों की मौत

Read Time:  1 min
Septic Tank Tragedy: 6 people die in Odisha from poisonous gas
Septic Tank Tragedy: 6 people die in Odisha from poisonous gas
FONT SIZE
GET APP

ओडिशा के कालाहांडी जिले के एम. रामपुर (K.M Rampur) क्षेत्र में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। गौड़ कार्लाखुंटा गांव में निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक के भीतर सेंटरिंग हटाने के दौरान दम घुटने से छह लोगों की मौत हो गई, जबकि एक मजदूर गंभीर रूप से घायल है।

मृतकों में ठेकेदार और मजदूर शामिल

मृतकों में सेप्टिक टैंक ठेकेदार निमाई पाल (48), उनके पुत्र आकाश पाल (28), मजदूर आदल माझी (55), मनोरंजन हाती (27), छंदा जाला और बिपुल जाला शामिल हैं। वहीं हातीखोला गांव (Hatikhola Village) के पंकज जानी गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज जारी है।

जहरीली गैस और ऑक्सीजन की कमी बनी वजह

स्थानीय लोगों के मुताबिक मजदूर निर्माणाधीन शौचालय के सेप्टिक टैंक के अंदर सेंटरिंग सामग्री निकालने के लिए उतरे थे। आशंका है कि टैंक के भीतर जहरीली गैस भर गई थी और ऑक्सीजन की कमी के कारण मजदूर बेहोश हो गए।

बचाने गए लोग भी बने शिकार

बताया जा रहा है कि अंदर गए मजदूरों को बचाने के लिए एक-एक कर अन्य लोग भी टैंक में उतरते चले गए। लेकिन जहरीली गैस और दम घुटने की वजह से वे भी अचेत हो गए।

अन्य पढ़े: West Bengal- पहचान और कार्रवाई पूरी, अब शुरू होगा घुसपैठियों का डिपोर्टेशन

गांव में मचा कोहराम

घटना की सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और प्रशासन ने राहत-बचाव अभियान चलाकर सभी को बाहर निकाला और मदनपुर रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने छह लोगों को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस जांच में जुटी

घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। कई परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मदनपुर रामपुर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सुरक्षा मानकों की अनदेखी और जहरीली गैस को हादसे की वजह माना जा रहा है।

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।