తెలుగు | Epaper

Latest Hindi News : राजद प्रत्याशी के प्रचार में लगी 3 गाड़ियां आचार संहिता उल्लंघन में जब्त

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Latest Hindi News : राजद प्रत्याशी के प्रचार में लगी 3 गाड़ियां आचार संहिता उल्लंघन में जब्त

पटना। बाढ़ विधानसभा क्षेत्र में राजद प्रत्याशी कर्णवीर सिंह उर्फ लल्लू मुखिया के चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हो रही तीन गाड़ियां आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में प्रशासन ने जब्त कर ली हैं। उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कर ली गई है। यह कार्रवाई मोकामा (Mokama) की घटना के बाद पूरे राज्य में बढ़ाई गई सख्ती का हिस्सा मानी जा रही है।

तेजस्वी यादव का पीएम मोदी पर हमला

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव (Tejashvi Yadav) ने प्रचार अभियान शुरू करने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने दुलारचंद यादव हत्याकांड में आरोपी अनंत सिंह (Anant Singh) की गिरफ्तारी पर कहा, “यह होना ही था। जिस तरह घटना को अंजाम दिया गया, वह तय था।” उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को बिहार की बिगड़ती कानून-व्यवस्था दिखाई नहीं देती।

‘बिहार में महा जंगलराज की स्थिति’ – तेजस्वी यादव का आरोप

तेजस्वी ने कहा कि बिहार में रोज़ाना गोलीबारी की घटनाएं हो रही हैं, पिता-पुत्र की हत्या आरा और रोहतास में कर दी गई। उन्होंने कहा कि 14 नवंबर को महागठबंधन की सरकार बनेगी, 18 नवंबर को शपथ होगी और 26 जनवरी तक सभी अपराधी जेल के अंदर होंगे।

‘गुजरात में फैक्ट्री, बिहार में विक्ट्री नहीं चलेगा’

प्रधानमंत्री पर तंज करते हुए तेजस्वी ने कहा, “वे फैक्ट्री बनाते हैं गुजरात में और विक्ट्री चाहते हैं बिहार में, यह अब नहीं चलेगा।” उन्होंने कहा कि 11 साल में एक भी नौकरी नहीं दी और अब एक करोड़ नौकरी देने का वादा कर रहे हैं, यह सिर्फ जुमला है।

चुनावी संग्राम तेज, एनडीए ने भी साधा निशाना

पहले चरण के मतदान की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। राजनीतिक दलों ने प्रचार तेज कर दिया है। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बिना नाम लिए महागठबंधन पर हमला करते हुए कहा, “भय नहीं, भरोसा चाहिए… बिहार को एनडीए चाहिए!”

Read More :

Bihar- सीएम आवास के बाहर समर्थक की भूख हड़ताल, कहा- नीतीश कुमार को दिल्ली मत भेजिए

Bihar- सीएम आवास के बाहर समर्थक की भूख हड़ताल, कहा- नीतीश कुमार को दिल्ली मत भेजिए

Bihar- निशांत कुमार की गैरमौजूदगी से जदयू बैठक में हलचल, विधायकों ने किया सवाल

Bihar- निशांत कुमार की गैरमौजूदगी से जदयू बैठक में हलचल, विधायकों ने किया सवाल

National- मद्रास हाईकोर्ट को मिला नया मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस धर्माधिकारी ने संभाली कमान

National- मद्रास हाईकोर्ट को मिला नया मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस धर्माधिकारी ने संभाली कमान

National- राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, विदेश नीति को बताया समझौतावादी

National- राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, विदेश नीति को बताया समझौतावादी

National- प्रधानमंत्री मोदी बोले-देश के विकास के लिए कृषि क्षेत्र को नई ऊर्जा देना जरूरी

National- प्रधानमंत्री मोदी बोले-देश के विकास के लिए कृषि क्षेत्र को नई ऊर्जा देना जरूरी

National-देश के सभी बंदरगाहों की सुरक्षा CISF को सौंपने की तैयारी- अमित शाह

National-देश के सभी बंदरगाहों की सुरक्षा CISF को सौंपने की तैयारी- अमित शाह

गूगल पिक्सेल नया फ़ोन बिक्री शुरू कीमत और खूबियाँ

गूगल पिक्सेल नया फ़ोन बिक्री शुरू कीमत और खूबियाँ

पाँच हजार में टेलीविजन गर्मी की बिक्री में बड़ी छूट

पाँच हजार में टेलीविजन गर्मी की बिक्री में बड़ी छूट

उन्नीस हजार की वाशिंग मशीन अब सात हजार में बड़ी छूट

उन्नीस हजार की वाशिंग मशीन अब सात हजार में बड़ी छूट

National- शराब घोटाले से बरी होने के बाद कविता का बड़ा ऐलान, तेलंगाना में बनाएंगी नई पार्टी

National- शराब घोटाले से बरी होने के बाद कविता का बड़ा ऐलान, तेलंगाना में बनाएंगी नई पार्टी

Bihar- बिहार की सियासत गरमाई, नीतीश कुमार ने बीजेपी के सामने रखी बड़ी शर्त

Bihar- बिहार की सियासत गरमाई, नीतीश कुमार ने बीजेपी के सामने रखी बड़ी शर्त

Delhi- ट्रंप के मंत्री बोले, भारत को चीन जैसा आर्थिक लाभ नहीं मिलेगा

Delhi- ट्रंप के मंत्री बोले, भारत को चीन जैसा आर्थिक लाभ नहीं मिलेगा

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870