పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Udaipur : कार-स्कूटी की टक्कर में 3 युवकों की मौत

Author Icon By Surekha Bhosle
Updated: May 4, 2026 • 12:45 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

रेलिंग तोड़कर 40 फीट नीचे गिरीं गाड़ियां

उदयपुर : एक भीषण सड़क दुर्घटना में कार और स्कूटी की जोरदार टक्कर के बाद बड़ा हादसा हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन नियंत्रण खोकर नीचे जा गिरे। टक्कर के बाद कार और स्कूटी सड़क किनारे लगी रेलिंग तोड़ते हुए नीचे गिर गईं करीब 40 फीट गहरी खाई में गिरने से हादसा और भी भयावह हो गया मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

उदयपुर में इनोवा क्रिस्टा और स्कूटी के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। (Scooter Rider) स्कूटी सवार 3 युवकों की मौत हो गई, जबकि कार सवार 2 लोग घायल हैं।

दोनों गाड़ियां ब्रिज की रेलिंग तोड़ती हुईं करीब 40 फीट नीचे जा गिरीं। हादसा प्रतापनगर थाना इलाके में रविवार देर रात हुआ।

प्रतापनगर थानाधिकारी पूरणसिंह राजपुरोहित (Puran Singh Rajpurohit) ने कहा- टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए। युवकों को संभलने का मौका ही नहीं मिला।

शादी का काम खत्म कर लौट रहे थे युवक

प्रतापनगर थानाधिकारी पूरणसिंह राजपुरोहित ने बताया कि स्कूटी सवार तीनों युवक कैटरिंग का काम करते थे। वे रविवार रात करीब 1:30 बजे एक शादी समारोह का काम निपटाकर प्रतापनगर से मादड़ी की ओर जा रहे थे।

इसी दौरान एकलिंगपुरा चौराहा से प्रतापनगर की तरफ आ रही इनोवा कार से स्कूटी की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी, कार के नीचे फंस गई। दोनों वाहन रेलिंग उखाड़ते हुए ब्रिज से नीचे गिर गए। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

शादी समारोह से लौट रहे थे कार सवार

पुलिस ने बताया- कार सवार लोग भी किसी शादी समारोह से लौट रहे थे। मृतकों में अर्जुन सिंह (40), सौरभ (30) शामिल हैं। तीसरे मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।

अर्जुन कैटरिंग ठेकेदार है। अर्जुन के बुआ का बेटा सौरभ है। दोनों साथ में काम करते थे।

अर्जुन मूल रूप से देवास, मध्य प्रदेश के रहने वाले थे। वर्तमान में वह उदयपुर के हिरण मगरी के सेक्टर-7 में रहते थे। सौरभ भोपाल (MP) के रहने वाले थे।

अन्य पढ़े: Bengal Counting- बंगाल रिजल्ट से पहले भवानीपुर में हंगामा, बीजेपी-टीएमसी में झड़प

कार सवार योगेश भाट (25) और शिवम (19) घायल हुए हैं। दोनों मोदड़ी, प्रतापनगर (उदयपुर) के रहने वाले हैं। दोनों का इलाज एमबी हॉस्पिटल में चल रहा है।

प्रतापनगर थानाधिकारी पूरणसिंह राजपुरोहित ने बताया- शुरुआती जांच में कार की रफ्तार बेहद तेज होने की बात सामने आ रही है। पुलिस ने तीनों शवों को एमबी हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है।

मैं अपने भाई को बचा नहीं पाया

अर्जुन के बड़े भाई माखन सिंह ने बताया- 2013 में जब मेरा रोड एक्सीडेंट हुआ था, तब एक रॉन्ग साइड से आती कार ने मुझे टक्कर मारी थी। उस समय मेरा हाथ टूट गया था और मेरे भाई अर्जुन ने ही मुझे बचाया था। भाई ने मेरी पूरी देखभाल की थी, लेकिन आज मैं अपने भाई को बचा नहीं पाया।

अन्य पढ़े:

#BreakingNews #HindiNews #LatestNews #UdaipurAccident #RoadAccident #BreakingNews #SafetyFirst

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.